गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,यह एक दरोगा ने ही अपना धर्म और नाम छिपाकर दूसरे धर्म की महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। दरोगा ने अपना धर्म छिपाकर महिला को शादी का झांसा देकर 3 साल तक बलात्कार किया| बाद में शादी से भी इंकार कर दिया।
खुद को रिंकू शुक्ला बताकर दरोगा मोहम्मद वसी ने महिला के साथ 3 साल तक दुष्कर्म किया| शादी से इंकार करने के बाद पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है|
गोंडा के ASP शिव राज ने बताया,''जनपद गोंडा में तैनात एक सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध महिला द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया है कि उनके (सब इंस्पेक्टर) द्वारा झासा देकर उनके (पीड़ित महिला) साथ संबंध बनाया गया| प्रार्थना पत्र को प्रभारी निरिक्षक महिला थाना को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के लिए दिया गया है। प्रकरण की जांच कर जो भी उचित कार्रवाई होगी, उनके(महिला थाना) द्वारा की जाएगी|
जानकारी के मुताबिक,''कोतवाली नगर इलाके की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक वह 3 बच्चों की मां है। पति से उसका तलाक हो चुका है। वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात दरोगा वसी अहमद से हुई। दरोगा ने अपना नाम और धर्म छिपाकर उससे नजदीकियां बढ़ा लीं। दरोगा ने महिला को अपना नाम रिंकू शुक्ला बताया था।
पीड़ित महिला के मुताबिक,' शादी का झासा देकर 3 साल तक दरोगा उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जबकि इस दौरान वह 2 बार गर्भवती भी हो चुकी है और अबॉर्शन करवा चुकी है|पीड़िता के मुताबिक, ऑपरेशन और अबॉर्शन का सारा भुगतान आरोपी दरोगा द्वारा ही किया गया| पीड़िता के मुताबिक जब भी दरोगा से वह शादी की बात कहती तो वह बहाने बना देता था। कहता था कि पहले छोटी बहन की शादी हो जाए फिर हम शादी कर लेंगे।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि एक महिला द्वारा सब इंस्पेक्टर वसी खान पर आरोप लगाया गया है|जिसकी जांच महिला थाने के इंस्पेक्टर को दे दी गई है| जांच के बाद जो भी तथ्य प्रकाश में आते हैं, उसी हिसाब से कार्यवाही की जाएगी|