मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

परशुराम खेड़ा मंदिर के लिए भेंट की 21 हजार रुपये की धनराशि

बागपत- प्रमुख समाज सेवी एवं रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रियंका वशिष्ट के पिता डीडी शर्मा गुरुवार को बालैनी स्थित परशुराम खेड़ा पहुंचे और उन्होंने यहां पर मंदिर निर्माण के लि…

परशुराम खेड़ा मंदिर के लिए भेंट की 21 हजार रुपये की धनराशि
परशुराम खेड़ा मंदिर के लिए भेंट की 21 हजार रुपये की धनराशि | फ़ोटो: TVL News


बागपत- प्रमुख समाज सेवी एवं रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रियंका वशिष्ट के पिता डीडी शर्मा गुरुवार को बालैनी स्थित परशुराम खेड़ा पहुंचे और उन्होंने यहां पर मंदिर निर्माण के लिए मंदिर के पुजारी मुनि देव महाराज को 21 हजार रुपये की राशि का चैक भेंट किया। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी मंदिर निर्माण में सहयोग करने का आश्वासन दिया।



बालैनी में परशुराम खेड़ा के नाम से भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस मंदिर को पर्यटन स्थल में भी लिया गया है और मंदिर के निर्माण के लिए बागपत विधायक योगेश धामा के प्रयासों से 50 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने भी इस मंदिर के निर्माण के लिए 81 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कराई थी। डीडी शर्मा द्वारा कराये गये सहयोग के लिये मंदिर के कार्यकर्ताओं ने उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बागपत के प्रमुख समाज सेवी राजपाल शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


Report -  विवेक जैन

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।