मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की अमिताभ बच्चन व रश्मिका मंदाना अभिनीत 'गुडबाय' की शूटिंग हुई शुरू; विकास बहल करेंगे निर्देशन!

बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की आगामी फ़िल्म 'गुडबाय' की शूटिंग आज से शुरू हो गयी है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है और इसमें महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना…

बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की अमिताभ बच्चन व रश्मिका मंदाना अभिनीत 'गुडबाय' की शूटिंग हुई शुरू; विकास बहल करेंगे निर्देशन!
बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की अमिताभ बच्चन व रश्मिका मंदाना अभिनीत 'गुडबाय' की शूटिंग हुई शुरू; विकास बहल करेंगे निर्देशन! | फ़ोटो: TVL News

बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की आगामी फ़िल्म 'गुडबाय' की शूटिंग आज से शुरू हो गयी है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है और इसमें महानायक अमिताभ बच्चन और साउथ सेंसेशन रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में हैं।



मुंबई में आज फिल्म का महुराट शॉट शूट किया गया है। जबकि रश्मिका ने आज से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, वही बिग बी 4 अप्रैल से शूटिंग का हिस्सा बनेंगे। "गुडबाय" के साथ विकास बहल और एकता कपूर फिर से एक साथ आ रहे है, जो इससे पहले लुटेरा और उडता पंजाब जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों पर कॉलेब्रेट कर चुके है और यह दोनों ही फिल्में बेहद प्रशंसित और पसंदीदा बन गयी थी।



गुडबाय के बारे में बताते हुए, उत्साहित प्रोड्यूसर एकता कपूर ने साझा किया,"गुडबाय एक बेहद खास विषय है जिसमें समान माप में इमोशन और एंटरटेनमेंट है। यह एक ऐसी कहानी है जिससे हर परिवार जुड़ा महसूस करेगा। मैं माननीय बच्चन जी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं और रश्मिका मंदाना को इस खूबसूरत फिल्म में प्रस्तुत करने के लिए रोमांचित हूं! ”



रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार कहते है, "हमें अपना अगला प्रॉजेक्ट 'गुडबाय' पेश करते हुए अत्यंत खुशी महसूस हो रही है जिसमें बालाजी टेलीफिल्म्स और फिल्म निर्माता विकास बहल जैसी दो रचनात??मक शक्तियां एकसाथ रही हैं। यह फिल्म अपने शीर्षक की ही तरह दिलचस्प होने वाली है और हम सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना को टीम में शामिल कर के सम्मानित महसूस कर रहे हैं।"



विकास बहल द्वारा निर्देशित, 'गुडबाय' का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।