पटना: 18 साल के लड़के ने 12 साल के लड़के की गोली मारकर की हत्या, भीड़ ने आरोपी की जमकर की पिटाई
पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक 18 साल के लड़के ने 12 साल के नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपित को पिस्टल, मैगजीन व चार गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बता…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
पटना: 18 साल के लड़के ने 12 साल के लड़के की गोली मारकर की हत्या, भीड़ ने आरोपी की जमकर की पिटाई | फ़ोटो: TVL News
पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक 18 साल के लड़के ने 12 साल के नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपित को पिस्टल, मैगजीन व चार गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने आरोपी के पास से बंदूक और गोली बरामद की। आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लोगों ने आरोपी की पिटाई भी की।"
पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के करमलीचक पूर्वी बगीचा में शनिवार को बच्चों के साथ खेल रहे 12 वर्षीय सुमित के सीने में पिस्टल सटा कर 18 वर्षीय राजीव ने गोली मारकर हत्या कर दी।
नाबालिग की हत्या की सूचना मिलते ही नागरिक उग्र हो गए। पुलिस अभिरक्षा में ही आरोपित राजीव पर हमला कर जमकर पिटाई कर दी। बाईपास थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा ने अन्य थानों की पुलिस की मदद से आरोपित को भीड़ से बचा इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा।
नाबालिग सुमित के पिता परशुराम साव ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजे पुत्र को अमरूद खिलाया था। इसके बाद घर से लगभग 150 मीटर की दूरी पर ताड़ के पेड़ के पास मैदान में वो खेलने चला गया। कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि सुमित को गोली मार दी गई है। स्वजनों ने देखा कि सीने में गोली लगने से घायल सुमित लहूलुहान होकर तड़प रहा था। स्वजन घायल को इलाज के लिए एनएमसीएच ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर घटनास्थल पहुंचे थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा ने राज मिस्त्री अनुज साव के हत्यारोपित पुत्र राजीव को पिस्तौल, मैगजीन व चार गोली के साथ गिरफ्तार किया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।