मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Bomb Threat at Patna Airport: दरभंगा और पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, शराब के नशे में किया था 'कॉल'

पटना: बिहार के पटना और दरभंगा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है| धमकी भरा फोन कॉल मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई| पटना एयरपोर्ट पर 'बम की धमकी' मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते की टीम एयरपोर…

Bomb Threat at Patna Airport: दरभंगा और पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, शराब के नशे में किया था 'कॉल'
Bomb Threat at Patna Airport: दरभंगा और पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, शराब के नशे में किया था 'कॉल' | फ़ोटो: TVL News

पटना:  बिहार के पटना और दरभंगा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है| धमकी भरा फोन कॉल मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई| पटना एयरपोर्ट पर 'बम की धमकी' मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते की टीम एयरपोर्ट पहुंची।  एयरपोर्ट बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमेटी ने कॉल को गैर-विशिष्ट पाया| स्टेट बीडीडीएस की टीम ने भी पूरे इलाके की छानबीन की| हालांकि, बम निरोधक दस्ते को वहां कोई भी संदेहास्पद चीज नहीं मिली|


फिलहाल  'समस्तीपुर पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है| पुलिस ने कहा कि ,''व्यक्ति शराब के नशे में था और उसी दौरान उसने कॉल किया था। आरोपी की पहचान सुधांशु शेखर उर्फ मुकुंद के रूप में हुई है|


दरभंगा और पटना एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाले सुधांशु शेखर उर्फ मुकुंद को नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है।


समस्तीपुर के SP विनय तिवारी ने कहा कि ,'' प्राथमिक जांच में आरोपी मानसिक रोगी व शराब का आदी लग रहा है। गिरफ्तार किए जाने के बाद भी वह नशे में था|


पटना एयरपोर्ट निदेशक ने कहा कि ,''पटना एयरपोर्ट पर बम की धमकी का कॉल आया था। सूचना के आधार पर एयरपोर्ट बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमेटी ने कॉल को गैर-विशिष्ट पाया। राज्य बीडीडीएस की टीम ने जांच की|



पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि ,''समस्तीपुर पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि व्यक्ति शराब के नशे में था और उसी दौरान उसने कॉल किया था। बाकि विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जिस फोन से कॉल किया गया था वो रिकवर कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया में यही लग रहा कि ये 'हॉक्स कॉल' था|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।