बठिंडा: पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार तड़के फायरिंग हुई है। गोलीबारी की घटना में चार जवानों की मौत हो गई| गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसका पता नहीं चल सका है। आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
बठिंडा सैन्य स्टेशन एशिया का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है और सेना के मुख्यालय 10 कोर का मकान है। पंजाब पुलिस के सूत्रों का कहना है कि बठिंडा ???िलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में कोई आतंकी एंगल नहीं है।
मुख्यालय दप कमांड के मुताबिक,''बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के करीब 04:35 बजे फायरिंग की घटना में चार लोग हताहत हुए। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया और इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है|
2 दिन पहले चोरी हुई थी राइफल
अधिकारियों ने कहा कि दो दिन पहले सेना की एक इकाई से एक राइफल और कुछ राउंड गायब हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना पर ADGP सुरिंदरपाल सिंह परमार ने कहा,''सुबह 4:30 बजे फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। हम सेना के अधिकारियों के संपर्क में हैं। राइफल चोरी होने को लेकर 2-3 दिन पहले FIR दर्ज़ की गई थी जिसकी जांच की जा रही है|
इंटरनल लड़ाई का मामला: अनमोल
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना पर पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा,''बठिंडा में इंटरनल लड़ाई का मामला है| मैंने एसएसपी से बात की है, जांच-पड़ताल चल रही है|