पटना: Bihar Politics: बिहार में लंबे समय से जारी सियासी अटकलों पर विराम लग गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है | सूत्रों के मुताबिक- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) नेता नीतीश कुमार आज शाम 4 बजे राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। अब वह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे|
भाजपा-JDU के बीच विवाद पर बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने दिल्ली में कहा,''मुझे इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। मैं पटना जा रहा हूं... हम दिन रात मेहनत करके उद्योग पर पटरी पर लाया है, मुझे पूरी उम्मीद है कि उद्योग पटरी पर रहेगी। मैं 3 बजे की फ्लाइट से पटना रवाना हो रहा हूं|
महागठबंधन और JDU के मिलकर बिहार में सरकार बनाने की ख़बरों पर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा,''अभी बैठक में यही बात होने जा रही है। हमें उम्मीद है ऐसा ही होगी। बैठक के बाद तस्वीर साफ होगी। बिहार को महागठबंधन की जरूरत है|
हमारे नेता के कद को छोटा करने की कोशिश की गई: बैठक से पहले JDU MLC नीरज कुमार
जदयू नेता नीतीश कुमार के आवास पर बैठक के लिए पहुंचे JD(U) MLC नीरज कुमार ने कहा,'हमारे नेता (नीतीश कुमार) के कद को छोटा करने की कोशिश की गई। हमारे नेता नीतीश कुमार का कद कोई छोटा कैसे कर देगा। बैठक में जो फैसला होगा वो आपको बताया जाएगा|
...ये आरोप निराधार: जदयू सांसद सुनील कुमार
भाजपा द्वारा जदयू के विधायक तोड़ने के आरोपों पर जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा,'बैठक का एजेंडा जाने के बाद पता चलेगा, अभी तो हम बैठक के लिए जा रहे हैं... ये आरोप लगाने वाले ही जवाब दे सकते हैं। ये आरोप निराधार है|
नीतीश कुमार जो भी निर्णय लेंगे बिहार के हित में लेंगे: JDU
JDU सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा,''हमें लगता है कि बैठक में संगठन के बारे में ही ज्यादा बात होगी, अब विशेष बात क्या होगी ये हम नहीं बता सकते। अभी तक जो भी निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश ने लिया है, वो बिहार की जनता के हित में लिया है, आज भी जो निर्णय लेंगे बिहार के हित में लेंगे|
...ऐसी बैठक समय समय पर होती रहती है: बैठक से पहले संतोष कुशवाहा
जेडीयू सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा,'मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के विधायकों और संसदों के साथ एक सामान्य बैठक है, उसी के लिए हम जा रहे हैं। ऐसी बैठक समय समय पर होती रहती है|