पटना: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बिहार में 25 ठिकानों पर छापेमारी की है| केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार, 24 अगस्त, 2022 को बिहार में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की| सीबीआई ने जिन जगहों पर छापेमारी की है, उनमें राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध रॉय, RJD एमएलसी सुनील सिंह,राजद के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम समेत कई नेताओं के ठिकाने शामिल हैं|
राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध रॉय के आवास पर CBI की छापेमारी चल रही है। राजद सांसद अशफाक करीम के आवास पर CBI की छापेमारी चल रही है|
CBI के मुताबिक, नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर बिहार में RJD के नेताओं के ठिकानों पर CBI की छापेमारी चल रही है।दिल्ली, गुरुग्राम, पटना, कटिहार और मधुबनी में अलग-अलग जगहों पर नौकरी घोटाला मामले में 25 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है।
राजद एमएलसी और बिस्कोमान पटना के अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने आवास पर सीबीआई छापे पर कहा, "यह सब जान बूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर कर विधायक उनके पक्ष में आएंगे।"
CBI छापेमारी पर RJD MLA सुदेय यादव ने कहा,''हम इससे डरने वाले नहीं है। बिहार में जो राजनीति घटनाक्रम बदला है उसको प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। ह???ारे विधायक सुई की नोक बराबर तक डरने वाले नहीं है। हम (सदन में फ्लोर टेस्ट) जीतेंगे। 164 जगह भी छापेमारी हो तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा|
राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने रात (23 अगस्त, 2022) को ही ट्वीट किया था कि सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियां छापेमारी की तैयारी कर रही हैं क्योंकि बीजेपी बिहार में सत्ता गंवाने को लेकर ''उग्र'' है| शक्ति सिंह यादव ने कहा था, बौखलाई हुई भाजपा के सहयोगी CBI, ED, IT बिहार में अतिशीघ्र ही रेड की तैयारी कर रहे है| पटना में जमावड़ा शुरू हो चुका है| कल का दिन महत्वपूर्ण है|
बिहार में चल रही रेड पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा,'आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और इन्होंने (BJP) डराने के लिए आज का दिन चुना है, आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ED, CBI की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए। ये संगठन भाजपा के लिए काम करती है| कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री ने यह कहा था ये लोग (BJP) इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसी ज़द में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी है टिकाऊ हैं... बिकाऊ नहीं हैं|