पटना: भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार, 24 अगस्त 2022 को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। सदन में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा,'मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपका अविश्वास प्रस्ताव (उनके खिलाफ - अध्यक्ष) अस्पष्ट है। 9 माननीय सदस्यों का जो पत्र मिला उसमें से 8 नियम के मुताबिक नहीं थे|
सदन में अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा,''कुर्सी 'पंच परमेश्वर' ( Chair is 'Panch Parmeshwar) है। सभापीठ (Speaker Chair) पर संदेह जताकर आप क्या संदेश देना चाहते हैं? लोग निर्णय लेंगे...|
इससे पहले विजय कुमार सिन्हा ने कहा था,''जब विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में मेरे विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तब मैंने अपने ऊपर विश्वास की कमी के रूप में नहीं देखा। बल्कि आसन के प्रति अविश्वास के रूप में देखा|
उन्होंने कहा था,''अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जो सभा सचिवालय को दिया गया उसमें नियम और संसदीय शिष्टाचार के अस्पष्ट रूप में अनदेखी की गई है। नोटिस में कुछ निराधार आरोप लगाए गए हैं, कुछ माननीय सदस्यों ने तर्क के बिना मेरी कार्यशैली को अलोकतांत्रिक और तानाशाह जैसा बताया है |
इन तथ्यहीन आरोपों के बीच यदि मैं त्याग पत्र देता हूं तो यह न केवल व्यक्तिगत निष्ठा और आत्मसम्मान के विरुद्ध होगा। अत: मैं बिहार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में मेरे विरुद्ध लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव का प्रतिकार करते हुए मैं इस्तीफा नहीं दूंगा|