मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

....आकलन कर रहे हैं कि एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या क्यों की?: समस्तीपुर सामूहिक आत्महत्या पर CM नीतीश कुमार ने दुख जताया

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की आत्महत्या पर दुःख जताया है| समस्तीपुर में मिले पांच शवों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,''ये अफ़सोस की बात है। सम…

....आकलन कर रहे हैं कि एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या क्यों की?: समस्तीपुर सामूहिक आत्महत्या पर CM नीतीश कुमार ने दुख जताया
....आकलन कर रहे हैं कि एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या क्यों की?: समस्तीपुर सामूहिक आत्महत्या पर CM नीतीश कुमार ने दुख जताया | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की आत्महत्या पर दुःख जताया है|  समस्तीपुर में मिले पांच शवों पर  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,''ये अफ़सोस की बात है। समाचार आते ही मैंने व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की। इस मामले को पूरा प्रशासन देख रहा है। वे इस बात का आकलन कर रहे हैं कि एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या क्यों की?|



नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, "समस्तीपुर में एक गरीब परिवार के सभी 5 सदस्यों ने गरीबी, भुखमरी, आर्थिक तंगी, महंगाई, बेरोजगारी और बदहाली से त्रस्त होकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दर्दनाक, हृदय विदारक, दुःखद और कथित डबल इंजन सरकार के बड़बोलेपन पर करारा तमाचा एवं काला धब्बा है।



समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की आत्महत्या पर कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा,''बिहार के समस्तीपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। भरण-पोषण की समस्या से जूझ रहा था परिवार। हृदय विदारक।  जातीय जनगणना जैसे मसलों पर भी आगे रहे बिहार और वहां ऐसी घटनाएं भी न हों - क्या ये दोनो संभव नहीं ?



रविवार सुबह  फंदे से लटकी मिली थी पांचों की लाश

बता दें कि ,समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के 5 लोगों की लाश घर के अंदर मिली है सभी के शव के छत से लटके मिले। रविवार सुबह घर से पांचो के शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। कई लोगों का कर्ज भी परिवार पर था, जिसके चलते सभी सदस्यों ने शनिवार देर रात फांसी लगा ली। मामला विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिणी गांव का है|



मरने वालों में विकांत झा के पुत्र 42 वर्षीय मनोज झा, उनकी पत्नी 38 वर्षीय सुंदरमणी देवी, मनोज झा की मां 65 वर्षीय सीता देवी और मृतक मनोज का 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार और 7 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इसके पहले भी मनोज झा के पिता ने भी आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी बड़ी पुत्री की शादी के लिए कर्ज लिए थे। कर्ज चुका नहीं कर पाने की स्थिति में उन्होंने अपनी जान दे दी थी। अभी उनके पुत्र ने भी अपनी बहन की शादी मंदिर में की थी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।