मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गुजरात में फिर बरामद हुई 250 करोड़ रुपए की हेरोइन: पाकिस्तान से गुजरात लाई जा रही थी 50 किलो हेरोइन, ऑपरेशन के दौरान तस्करों ने समंदर में फेंक दिया था

अहमदाबाद: गुजरात में एक बार फिर हेरोइन पकड़ी गई है| मरीन पुलिस और BSF को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने 50 किलो हेरोइन (49 packets of drugs) बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 250 क…

गुजरात में फिर बरामद हुई 250 करोड़ रुपए की हेरोइन: पाकिस्तान से गुजरात लाई जा रही थी 50 किलो हेरोइन, ऑपरेशन के दौरान तस्करों ने समंदर में फेंक दिया था
गुजरात में फिर बरामद हुई 250 करोड़ रुपए की हेरोइन: पाकिस्तान से गुजरात लाई जा रही थी 50 किलो हेरोइन, ऑपरेशन के दौरान तस्करों ने समंदर में फेंक दिया था | फ़ोटो: TVL News

अहमदाबाद: गुजरात में एक बार फिर हेरोइन पकड़ी गई है| मरीन पुलिस और BSF को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने 50 किलो हेरोइन (49 packets of drugs) बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 250 करोड़ रुपए से अधिक है। इसके साथ ही सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।




गुजरात एटीएस के डिप्टी एसपी भावेश पी रोजिया ने बताया कि हमें 30 मई को सूचना मिली कि पाकिस्तान से एक नांव 50 किलो हेरोइन गुजरात ला रही है। गुजरात ATS की टीम ने गुजरात कोस्ट गार्ड के साथ कार्रवाई कर नांव को पकड़ा। तलाशी करने पर हमें कुछ नहीं मिला। हमने नांव को ज़ब्त कर सवार लोगों को पकड़ा| इन्होंने थैला पानी में फैंक दिया था।



डिप्टी एसपी भावेश पी रोजिया ने बताया कि,'' हमने कोस्ट गार्ड, मरीन पुलिस और अन्य को सतर्क कर ATS को बताने के लिए कहा। कल मरीन पुलिस और BSF को यह बैग मिला। इसमें करीब 50 किलो हेरोइन है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत 250 करोड़ रुपए है|




, 30/31 मई 2022 की मध्यरात्रि को, तटरक्षक बल और एटीएस गुजरात पुलिस ने सर क्रीक और जखाउ बंदरगाह के बीच आईएमबीएल के पास एक पाकिस्तानी नाव को जब्त कर लिया, और नाव पर सवार सभी 07 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया। इस ऑपरेशन के दौरान नाव के चालक दल ने ड्रग्स को समुद्र में फेंक दिया|



स्थिति का आकलन करते हुए, बीएसएफ भुज ने अनुमान लगाया था कि पाकिस्तानी नाव द्वारा समुद्र में फेंके गए ड्रग्स पाकिस्तानी पक्ष से आने वाली समुद्री लहरों से भारतीय पक्ष में प्रवेश कर सकते हैं। घटना के तुरंत बाद, बीएसएफ भुज हाई अलर्ट पर था और तलाशी अभियान शुरू किया।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।