पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जे. पी. नारायण वाले बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा,'' जिन लोगों का आंदोलन व आज़ादी की लड़ाई से कुछ मतलब नहीं वह आज जे. पी. नारायण के नेतृत्व में हुए आंदोलन पर बोल रहे हैं|
दरअसल, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर अमित शाह ने बिहार के छपरा में सिताब दियारा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,''जयप्रकाश जी ने आजादी के लिए न केवल क्रांति के रास्ते से लड़ाई लड़ी बल्कि उन्होंने गांधीजी के बताए मार्ग को भी अपनाया।
शाह ने कहा,''1974 में जयप्रकाश जी ने बिहार में जो अराजनीतिक आंदोलन किया उसमें सभी विचारधाराओं के छात्र शामिल हुए थे। जेपी का नाम लेकर राजनीति में आये लोग अब पाला बदलकर जेपी के सिद्धांतों को दरकिनार कर चुके हैं, और आज सत्ता सुख के लिए विपक्ष की सरकार में बैठ गए हैं।
अमित शाह के जे. पी. नारायण वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, जिन लोगों का आज़ादी की लड़ाई से कुछ मतलब नहीं वह आज जे. पी. नारायण के नेतृत्व में हुए आंदोलन पर बोल रहे हैं... आज कल जो लोग बोल रहे हैं उनकी क्या भूमिका थी (आज़ादी के आंदोलन में)