मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जेपी का नाम लेकर राजनीति में आये लोग अब पाला बदलकर सत्ता सुख के लिए विपक्ष की सरकार में बैठ गए: छपरा में शाह का नीतीश पर निशाना

छपरा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के छपरा (सारण) पहुंचे। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर अमित शाह ने सारण जिले के छपरा में जेपी नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा में उनकी प्रतिमा का…

जेपी का नाम लेकर राजनीति में आये लोग अब पाला बदलकर सत्ता सुख के लिए विपक्ष की सरकार में बैठ गए: छपरा में शाह का नीतीश पर निशाना
जेपी का नाम लेकर राजनीति में आये लोग अब पाला बदलकर सत्ता सुख के लिए विपक्ष की सरकार में बैठ गए: छपरा में शाह का नीतीश पर निशाना | फ़ोटो: TVL News

छपरा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के छपरा (सारण) पहुंचे।  लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर अमित शाह ने सारण जिले के छपरा में जेपी नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया और एक जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री अश्विन चौबे और नित्यानंद राय भी उपस्थित थे।



अपने संबोधन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी का जीवन अनेक विशेषताओं से भरा हुआ था, जयप्रकाश जी ने आजादी के लिए न केवल क्रांति के रास्ते से लड़ाई लड़ी बल्कि उन्होंने गांधीजी के बताए मार्ग को भी अपनाया। आजादी के बाद जब सत्ता लेने का समय आया तो जयप्रकाश जी एक सन्यासी की भाँति विनोबा भावे के साथ सर्वोदय की आंदोलन से जुड़ गए। जयप्रकाश नारायण ने अपना पूरा जीवन देशभर के भूमिहीनों, गरीबों, दलितों और पिछड़ों को समर्पित कर दिया। 



गृह मंत्री ने कहा कि जयप्रकाश जी ने समाजवाद, सर्वोदय की विचारधारा और जातिविहीन समाज की रचना की कल्पना को साकार करने के लिए अनेक नए-नए प्रकल्प दिए। मगर देश के लिए उनका सबसे बड़ा योगदान 1970 के दशक में भ्रष्टाचार और सत्ता में चूर शासनाधिकारियों द्वारा लगाए गए आपातकाल के खिलाफ किया गया आंदोलन रहा।



केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 1973 में गुजरात में तत्कालीन सरकार ने सार्वजनिक रूप से सरकार को चंदा उगाहने का काम दिया जिसके चलते भ्रष्टाचार की गंगा शुरू हुई। इसके खिलाफ गुजरात के विद्यार्थियों ने जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में कड़ा आंदोलन किया और गुजरात में सत्ता बदल दी। उसके बाद बिहार में आंदोलन किया गया और बिहार के गांधी मैदान की रैली देखकर तत्कालीन प्रधानमंत्री के पसीने छूट गए थे। इसके बाद देश में आपातकाल कि घोषणा कर दी गई और जेपी जी के साथ साथ विपक्ष के कई नेताओं को जेल में डाला गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री का मानना था कि जेल में डालने से जेपी, मोरारजी भाई, आडवाणी जी और अटल जी जैसे नेताओं के हौसले पस्त होंगे। मगर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में हजारीबाग की जेल जिन्हें न रोक सकी उन जयप्रकाश जी को तत्कालीन प्रधानमंत्री की यातना भी न रोक पाई।



शाह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी ने आपातकाल थोपने वाली भ्रष्टाचारी व अन्यायी शासन के विरुद्ध पूरे विपक्ष को एकजुट कर देश में पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनाई। जेपी ने सत्ता से बाहर रहकर परिवर्तन करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण देश के सामने रखा।



अमित शाह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी और विनोबा भावे जी के सर्वोदय के सिद्धांत को अंत्योदय के साथ जोड़कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गरीब कल्याण का अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख से अधिक का स्वास्थ्य बीमा हर गरीब के घर में गैस और शौचालय का प्रबंध, ढ़ाई साल तक हर गरीब को मुफ्त राशन देने के साथ ही घर घर में बिजली और हर गाँव में सड़क पहुंचाकर गांवों को जोड़ने का काम किया है।



 उन्होने कहा कि जेपी जी ने देश को संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था, लेकिन किसी भी विपक्षी दल ने इसे सफल बनाने का प्रयत्न नहीं किया। देशभर के करोड़ों गरीबों के जीवनस्तर को बेहतर बनाते हुए मोदी जी ने जयप्रकाश नारायण जी के संपूर्ण क्रांति के मंत्र को चरितार्थ करने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशभर के 60 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाकर, उनके लिए रोजगार के अवसर सृजित कर और उनके घरों से धुआँ निकालकर घर में उजाला करने का काम किया है।




गृह मंत्री ने कहा कि 1974 में जयप्रकाश जी ने बिहार में जो अराजनीतिक आंदोलन किया उसमें सभी विचारधाराओं के छात्र शामिल हुए थे। जेपी का नाम लेकर राजनीति में आये लोग अब पाला बदलकर जेपी के सिद्धांतों को दरकिनार कर चुके हैं, और आज सत्ता सुख के लिए विपक्ष की सरकार में बैठ गए हैं। अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता को तय करना है कि वह  जयप्रकाश जी के दिखाए हुए रास्ते पर चलने वाले नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार या जेपी के रास्ते से भटक कर सत्ता के लिए गठजोड़ करने वाली सरकार का साथ देगी। शाह ने कहा कि आज जेपी जी के सिद्धांतों के लिए उनकी जन्मस्थली में एक बहुत बड़ा स्मारक बनाया गया है। 




उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी जेपी के विचारों से प्रेरणा लेकर देश के विकास को नई गति दे सके इस उद्देश्य से नरेंद्र मोदी जी ने यहाँ स्मारक के साथ एक रिसर्च सेंटर बनाने का भी निर्णय लिया। R&D सेंटर बनने के बाद विद्यार्थी यहाँ रहकर जेपी के सिद्धांतों व ग्रामीण विकास हेतु किये गये उनके कार्यों पर शोध कर पाएंगे। अमित शाह ने कहा कि जयप्रकाश जी ने सहकारिता, ग्रामोत्थान और सर्वोदय के अनेक कार्य कर बहुत बड़ा योगदान दिया है और आज उनकी जन्म जयंती पर पूरा देश जयप्रकाश जी को याद कर रहा है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।