मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हमारे पिता ने तो वो मुद्दा उजागर किया था... उन्हें झूठे मुकदमे में फसाया गया है: तेजप्रताप ने केंद्र से की लालू यादव को रिहा करने की मांग

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार से मांग की है कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव को रिहा कर दिया जाए| तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनक…

हमारे पिता ने तो वो मुद्दा उजागर किया था... उन्हें झूठे मुकदमे में फसाया गया है: तेजप्रताप ने केंद्र से की लालू यादव को रिहा करने की मांग
हमारे पिता ने तो वो मुद्दा उजागर किया था... उन्हें झूठे मुकदमे में फसाया गया है: तेजप्रताप ने केंद्र से की लालू यादव को रिहा करने की मांग | फ़ोटो: TVL News

पटना:  राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार से मांग की है कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव को रिहा कर दिया जाए| तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके पिता का स्वास्थ्य हर दिन गिर रहा है| पटना में RJD तेज प्रताप यादव ने कहा- केंद्र सरकार से हम मांग करते हैं कि इस उम्र में अब हमारे पिता को रिहा कर देना चाहिए क्योंकि उनका स्वास्थ्य हर दिन गिर रहा है और जिन लोगों ने यह काम किया है, वे खुले में घूम रहे हैं। हमारे पिता ने तो वो मुद्दा उजागर किया था, उन्हें झूठे मुकदमे में फसाया है|



राजद नेता तेज प्रतापप यादव ने कहा,''वो 21 साल की उम्र से जेल जा रहे हैं और जिन लोगों ने ये काम किया है वो लोग आज सदन में बैठते हैं। नीतिश कुमार पर भी गंभीर हत्या का आरोप है, हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि उनको भी आजीवन कारावास की सजा हो|



राजद प्रमुख लालू यादव की तबीयत बुधवार दोपहर फिर बिगड़ गई है। उन्हें मंगलवार रात दिल्ली एम्स लाया गया था। वहां रातभर आकस्मिक वार्ड में रखने के बाद अल सुबह छुट्टी दे दी गई थी। पुन: रांची ले जाए जाने के दौरान उनकी तबीयत फिर बिगड़ी तो उन्हें वापस एम्स लाया गया है। 



बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा - लालू प्रसाद यादव जी का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है| जब वह रांची में थे तब उनका क्रिएटिनिन लेवल 4.5 था|  जब दिल्ली में इसका परीक्षण किया गया तो यह बढ़कर 5.1 हो गया| दोबारा जांच करने पर यह 5.9 पर पहुंच गया... इसलिए संक्रमण बढ़ रहा है|


https://www.thevirallines.net/ranchi-news-jharkhand-ranchi-cbi-court-sentences-lalu-prasad-yadav-to-5-years-imprisonment-and-imposes-rs-60-lakh-fine 


सूत्रों के मुताबिक, राजद नेता लालू प्रसाद यादव कल रात करीब नौ बजे AIIMS पहुंचे हैं, उन्हें निगरानी के लिए आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था और बाद में डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। वह कुछ समय तक विभिन्न टेस्ट के लिए निगरानी में रहेंगे|



बताया गया है कि लालू यादव को बुधवार को रांची ले जाया जा रहा था, उसी वक्त उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूत्रों ने बताया कि उन्हें बुधवार दोपहर 12.30 बजे पुन: एम्स लाया गया। वहां पांच डाक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। उनकी किडनी बहुत कम काम कर रही है। उन्हें एम्स के आकस्मिक वार्ड में रखा गया है। चारा घोटाले से जुड़े मामले में पांच साल की सजा काट रहे यादव को मंगलवार रात एम्स के आकस्मिक वार्ड में रखा गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात करीब तीन बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। 


https://www.thevirallines.net/india-news-lalu-prasad-tweeted-after-getting-punishment-in-doranda-treasury-case-of-fodder-scam


बिहार के पूर्व सीएम 73 वर्षीय लालू यादव को मंगलवार रात 9 बजे रांची से दिल्ली एम्स लाया गया था। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (RIMS) के मेडिकल बोर्ड ने उन्हें हालत बिगड़ने पर एम्स रेफर किया था। यादव को सीबीआई की एक विशेष कोर्ट ने 21 फरवरी को चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषालय मामले में पांच साल की जेल व 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। उन्हें कोषालय को 139 करोड़ की चपत लगाने का दोषी माना गया है। 


https://www.thevirallines.net/ranchi-news-jharkhand-lalu-prasad-yadav-convicted-in-doranda-treasury-case-of-fodder-scam-hearing-on-sentence-on-february-21 


जेल में बंद राजद प्रमुख गुर्दे की समस्या सहित कई बीमारियों से पीड़ित है। रिम्स के डॉक्टरों की सात सदस्यीय टीम के प्रमुख डॉ. विद्यापति ने मंगलवार को कहा था कि यादव का क्रिएटिनिन लेवल बढ़कर 4.6 हो गया है, जो पहले 3.5 था। ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। शुगर लेवल 150 और 200 मिलीग्राम / डीएल के बीच है। उनकी किडनी 15-20 फीसदी क्षमता से काम कर रही है। इसी आधार पर उन्हें दिल्ली एम्स भेजा गया था। 


https://www.thevirallines.net/india-news-lalu-prasad-yadav-is-facing-tortured-for-not-bowing-before-bjp-says-priyanka-gandhi-in-support-of-lalu-yadav 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।