पटना: बिहार में ज़हरीली शराब पीने से हुई मौतों पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि,''एक बार मर ही जाएंगे तो जनसंख्या घटेगा| जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि,''जब सरकार ने शराब बंद कर दिया तो लोग शराब क्यों पी रहे हैं?| मंडल ने कहा कि,''मर ही जाएंगे तो जनसंख्या घटेगा
गोपाल मंडल ने कहा कि,''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराब के सभी ठेके को बंद कर दिया लेकिन लोग तभी नहीं मानते और अगर थानेदार चाह ले तो एक बूंद शराब नहीं बिकेगा। ये सब कुछ थानेदार चलाते हैं। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए|
इससे पहले भी जदयू विधायक ने इस तरह का बयान दिया था| फरवरी के पहले सप्ताह में उन्होंने कहा था कि अगर लोग जहरीली शराब से मरते हैं तो अच्छा है| उनका कहना है कि जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत होगी तो जनसंख्या घटेगी और जगह खाली होगी|
जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा था, "जगह खाली भी होना चाहिए न, इसी तरह मरते रहेगा तो जनसंख्या घटेगा न"|
बता दें कि, बिहार में बीते 3 दिनों से जहरीली शराब से कथित मौतों का सिलसिला चल रहा है। अभी तक तीन दर्जन से अधिक लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है|
पिछले दो दिन में बिहार में 32 लोगों की जान गई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक सभी की मौत जहरीली शराब की वजह से हुई है। जहरीली शराब के चलते सिर्फ भागलपुर में 17 लोगों ने जान गंवाई। बांका में 12 ने दम तोड़ा। वहीं, मधेपुरा में भी 3 की मौत हुई है। कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। भागलपुर और बांका में एक-एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में अनेक लोग अपना इलाज करा रहे हैं।
भागलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 4 लोगों की मौत हुई। भागलपुर के ज़िलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया, "जिनकी मौत हुई है हमने उनके परिवार का बयान लिया, उनमें से दो लोगों के परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हुए। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, विसरा जांच के लिए जाएगा।" बाकी दो व्यक्तियों के परिवार का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक और बीमारी से हुई है। एक व्यक्ति का अभी इलाज चल रहा है|