मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

सपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ.भानु तिवारी ने किया नामांकन, बीजेपी पर साधा निशाना

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां आज समाजवादी पार्टी से गोंडा बलरामपुर क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी डॉ.भानु तिवारी ने गोंडा कलेक्ट्रेट में समाजवादी सरकार में पूर्व मंत्री बलरामपुर के गैसड़ी विधानसभा से समा…

सपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ.भानु तिवारी ने किया नामांकन, बीजेपी पर साधा निशाना
सपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ.भानु तिवारी ने किया नामांकन, बीजेपी पर साधा निशाना | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां आज समाजवादी पार्टी से गोंडा बलरामपुर क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी डॉ.भानु तिवारी ने गोंडा कलेक्ट्रेट में समाजवादी सरकार में पूर्व मंत्री बलरामपुर के गैसड़ी विधानसभा से समाजवादी विधायक डॉ.एसपी यादव के साथ नामांकन किया। एमएलसी प्रत्याशी के साथ उनके कई समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 



गोंडा- बलरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी डॉ.भानु तिवारी ने नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों के साथ लोगों की मुद्दों को उठाया जाएगा बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर जोर दिया जा रहा है। 



वहीं बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार केवल समाजवादी पार्टी और सजातियों पर बुलडोजर चलाने का काम कर रही है। सपा एमएलसी प्रत्याशी के साथ नामांकन करवाने आए पूर्व मंत्री एसपी यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर फाइल मूवी के अलावा बेरोजगारी किसानों की हत्या महंगाई व कई अन्य मुद्दों पर भी फिल्म बननी चाहिए बीजेपी सरकार किसानों व बेरोजगारों पर बुलडोजर चलाने का काम कर रही है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


वहीं सपा एमएलसी प्रत्याशी के साथ नामांकन करवाने आए समाजवादी सरकार में पूर्व मंत्री व मौजूदा विधायक डॉ.एसपी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अधिकतर सीटों पर कब्जा करेंगे। लेकिन जिस तरीके से इस समय तक कश्मीर फाइल मूवी को लेकर चर्चा तेज है। उस पर डॉ. एसपी यादव ने निशाना साधते हुए कहा की महंगाई बेरोजगारी और किसानों की हत्या पर भी फिल्म बननी चाहिए विधानसभा चुनाव हुआ में निर्वाचन आयोग भी उनके अधीन था। जितने भी बड़े संस्थान या एजेंसियां हैं सब बीजेपी सरकार के इशारों पर काम कर रही हैं। और बीजेपी सरकार बेरोजगारों पर बुलडोजर चलाने का काम कर रही है।

https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।