पटना: जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बल्कि उन्हें चुनौती देने वाले विपक्ष के नेताओं के खिलाफ लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि, जो ‘पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं, उनके पीछे वह केंद्रीय जांच एजेंसियों को भेजते हैं|
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा, ‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विरोधियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर रहे हैं| जिस राज्य में उनके विरोधी है उन पर सीबीआई, ईडी के छापे पड़ रहे हैं|
जेडीयू नेता ने कहा कि,'' ऐसा तो है नहीं कि जिसको वो भ्रष्टाचारी घोषित कर देंगे, वह भ्रष्टाचारी हो गया और जो उनके यहां चला गया उसे वाशिंग मशीन में डालकर निकाल लेंगे और वह चकाचक हो गया| ललन सिंह ने सवाल दागते हुए कहा कि येदियुरप्पा क्या हैं?
जेडीयू नेता ने कहा कि, "दुनिया जानती है कि बी.एस. येदियुरप्पा एक भ्रष्ट राजनेता हैं। फिर भी, भाजपा ने उन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया। भाजपा को स्वयं आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और फिर दूसरों को प्रमाण पत्र देना चाहिए।"
RJD के ट्वीट को जेडीयू नेता ने रीट्वीट किया ,''येदुरप्पा, नारायण राणे, सुवेंदु अधिकारी, मुकुल रॉय, अजित पवार, हेमंत बिस्वा सहित अनेकों विपक्षी नेता जिन्हें ये भाजपाई साक्ष्य के साथ, Video दिखाकर भ्रष्टाचारी बताते-बताते नहीं थकते थे उन्होंने कीचड़ में खड़े होकर कमल पकड़ लिया तो वो राजा हरीशचंद्र हो गए।
जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि,' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बंगाल में मुकुल राय शारदा चिट फंड घोटाले के आरोपी थे। कर्नाटक में रेड्डी बंधुओं पर माइनिंग घोटाले का आरोप था। येदुरप्पा जी का भ्रष्टाचार जगजाहिर है, आपने CM बनाया। महाराष्ट्र में नारायण राणे, आदर्श घोटाले में लिप्त थे। असम में हेमंत बिस्वा शर्मा पर भाजपा ने ही PWD घोटाले के आरोप लगाए थे। भाजपा【 भ्रष्ट जन पार्टी】में शामिल होते ही सभी का केस बंद।