नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, “ आईएनएस विक्रांत भारतीय नौसेना के पराक्रम का प्रतीक है। आजादी के बाद यह हमारे नेताओं की दूरदर्शिता थी कि उन्होंने समुद्री सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के बारे में सोचा। पंडित नेहरू जी की सरकार ने 1961 में आईएनएस विक्रांत को कमीशन किया था। 1971 में जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ा तो इसी आईएनएस विक्रांत ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था।
प्रियंका गांधी ने कहा कि, “2005 में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वॉरशिप ग्रेड स्टील का निर्माण किया और यह आशा जगी कि हम स्वदेशी विमानवाहक पोत बना सकते हैं। 2006 में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने स्वदेशी विमानवाहक बनाने की योजना बनाई और इस पर काम शुरू हुआ। 2009 में रक्षा मंत्री एके एंटनी जी ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया और 2013 में उन्होंने ही इसे लॉन्च किया था। लंबे ट्रायल के बाद आज यह नौसेना में शामिल हो गया और इसी के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिसके पास अपना विमानवाहक पोत बनाने की क्षमता है।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, “दो दशक की सामूहिक मेहनत का नतीजा है कि हम एक स्वदेशी विमानवाहक पोत विकसित कर सके जिससे हमारी नौसेना की ताकत दोगुनी हो गई है। इस शानदार उपलब्धि के लिए भारतीय नौसेना, नौसेना डिजाइन ब्यूरो व कोचीन शिपयार्ड को बधाई। देश की इस उपलब्धि पर सभी भारतीयों को गर्व है। जय हिंद!
बता दें कि,पीएम मोदी ने आज यानि 2 सितंबर को भारतीय नौसेना को पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत सौंप दिया। वहीँ, विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को लेकर श्रेय लेने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले की सरकार के योगदानों को उचित स्थान न देकर पाखंड किया है। पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी का वीडियो साझा करते हुए जयराम रमेश ने कहा, ‘तत्कालीन रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने 12 अगस्त 2013 को भारत के पहले स्वदेश निर्मित विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को लांच किया था।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अगस्त 2013 में आईएनएस विक्रांत का उद्घाटन करते पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी का एक वीडियो साझा किया और कहा कि चूंकि मोदी सरकार सत्ता में है, इसलिए वह इस विमानवाहक पोत को राष्ट्र को समर्पित कर रही है।
एंटनी का वीडियो साझा करते हुए रमेश ने यह भी कहा, ‘तत्कालीन रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने 12 अगस्त 2013 को भारत के पहले स्वदेश निर्मित विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को लांच किया था। प्रधानमंत्री ने इसे आज बेड़े में शामिल किया है। आत्मनिर्भर भारत 2014 से पहले भी था। इससे जुड़े पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदानों की भी सराहना की जानी चाहिए।’
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ,''कई वर्षों की कड़ी मेहनत से INS विक्रांत के सपने को साकार करने के लिए भारतीय नौसेना, नौसेना डिजाइन ब्यूरो और कोचीन शिपयार्ड को बहुत-बहुत बधाई। भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत, INS विक्रांत हमारी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री ने नौसेना को सौंपा एयरक्राफ्ट कैरियर शिप 'आईएनएस विक्रांत'
आईएनएस विक्रांत का श्रेय लेने लेने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना