नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही अब तक खुद प्रधानमंत्री पद की इच्छा को नकारते रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में बिहार सरकार में शामिल RJD और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा पार्टी (HAM) प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर लगातार बयानबाजी कर रही है| अब बिहार में जेडीयू का सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा खुलकर सामने आ गया है| मांझी ने ट्वीट कर लोगों से उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की अपील की है.
पूर्व सीएम और हम नेता जीतनराम मांझी ने कहा कि,'' 2024 में हम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाएंंगे | मांझी ने कहा, “तब सरदार पटेल ने देश जोड़ा था,अब फिर पटेल का बेटा (नीतीश कुमार) ही देश तोड़ने वालों से लड़कर देश जोड़ेगा”
मांझी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "देश को जोड़ने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल के वक्त तो हम चूक गएं थें। आज फिर वक्त आ गया है जब हमें मौका मिल रहा है कि पटेल समाज के बेटे Nitish Kumar जी को हम 2024 में प्रधानमंत्री बनाएं। “तब सरदार पटेल ने देश जोड़ा था,अब फिर पटेल का बेटा ही देश तोड़ने वालों से लड़कर देश जोड़ेगा”
मांझी से पहले शनिवार 27 अगस्त, 2022 को, राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी कहा कि चाचा नीतीश कुमार दिल्ली के लाल किला पर झंडा फहराने का काम करेंगे। 27 अगस्त, 2022 को, पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा था,'','वे (CM नीतीश कुमार) मेरे चाचा हैं और मैं उनका भतीजा हूं तो मेरा दायित्व बनता है कि चाचा को उस मकाम तक पहुंचाएं (लाल किले पर झंडा फहराना).. हम भतीजा हैं, इतना तो करेंगे ही| भले ही इसके लिए चाहे कुछ भी क्यों ना करना पड़े|