मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

खेत में देवी-देवताओं की पीली धातुओं की मूर्तियां निकलने की युवक ने गढ़ी थी झूठी कहानी: 169 रुपए में 'Online' मूर्तियां मंगा खेत में दबाई, फिर लगी भक्तों की भीड़..2 दिन में आया 35 हजार का चढ़ावा

खेत में भगवान की सोने की मूर्तियां निकलने का दावाखेत में लगी भक्तों की भीड़, खूब चढ़ाया पैसापुलिस जांच में हुआ खुलासा- 'युवक ने 165 रुपए में Online मूर्तियां मंगवाई , मात्र 2 दिन में चढ़ावे से कमाए 3…

खेत में देवी-देवताओं की पीली धातुओं की मूर्तियां निकलने की युवक ने गढ़ी थी झूठी कहानी: 169 रुपए में 'Online' मूर्तियां मंगा खेत में दबाई, फिर लगी भक्तों की भीड़..2 दिन में आया 35 हजार का चढ़ावा
खेत में देवी-देवताओं की पीली धातुओं की मूर्तियां निकलने की युवक ने गढ़ी थी झूठी कहानी: 169 रुपए में 'Online' मूर्तियां मंगा खेत में दबाई, फिर लगी भक्तों की भीड़..2 दिन में आया 35 हजार का चढ़ावा | फ़ोटो: TVL News

खेत में भगवान की सोने की मूर्तियां निकलने का दावा

खेत में लगी भक्तों की भीड़, खूब चढ़ाया पैसा

पुलिस जांच में हुआ खुलासा- 'युवक ने 165 रुपए में Online मूर्तियां मंगवाई , मात्र 2 दिन में चढ़ावे से कमाए 35 हजार



गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के उन्नाव जिले में लोगों की आस्था से खिलवाड़ और पैसे ठगने का मामला सामने आया है। जिले के हसनगंज के महमूदपुर गांव में बाप-बेटों ने खेत की खोदाई में पीली धातुओं की मूर्तियां निकलने की झूठी कहानी गढ़ी थी। खेत मालिक व उसके बेटों ने लोगों की आस्था से खिलवाड़ कर ऑनलाइन 169 रुपये की मूर्तियां मंगवाईं थीं।  इन्हें अपने खेत में दबा दिया। थोड़ी देर बाद बाप-बेटे कुछ लोगों के सामने खेत की खुदाई करने लगे। मूर्तियां निकालीं और लोगों को बताया कि यह 500 साल पुरानी हैं।



देखते ही देखते गांव और आसपास के लोग खेत पर पहुंचने लगे। मंगलवार से ही यहां सैकड़ों भक्तों की कतारें लगने लगीं। लोग पूजा करने आए। फल-फूल के साथ ही चढ़ावा चढ़ाया। मात्र दो दिन में यहां 35 हजार का चढ़ावा चढ़ गया। 



पुलिस ने इस झूठी कहानी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दो दिनों में मूर्तियों पर फल-फूल के अलावा करीब 35 हजार का चढ़ावा चढ़ा था। पिता और दोनों बेटों ने भी कबूल कर लिया है कि पैसों के लिए ही उन्होंने पूरा स्वांग रचा था।



अशोक कुमार ने मंगलवार को बताया था कि बेटे रवि के साथ खेत की खोदाई की तो गड्ढे में लक्ष्मी, सरस्वती, कुबेर की मूर्तियों के अलावा रुद्राक्ष, चाबी, सिक्का, कछुआ, कौड़ी निकलीं। खेत से पीली धातु की हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां निकलने की खबर पाकर एसडीएम और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुरातत्व विभाग के अफसरों को सूचना देकर मूर्तियों को आरोपी अशोक के घर पर रखवा दिया।



पुलिस और प्रशासन की टीमों के जाने के बाद बुधवार को अशोक के बेटे रवि, विजय गौतम ने मूर्तियों को उठाकर वापस खेत में रख दिया। पिता और दोनों बेटे झोले में प्रसाद लेकर बैठ गए। लोग चढ़ावा चढ़ाने पहुंचने लगे तो रवि ने सभी को प्रसाद बांटा। पुलिस ने भी वहां भीड़ देखकर कुछ पुलिसकर्मी वहां तैनात कर दिए।



जांच कर रही पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मीशो डिलीवरी मैन गोरेलाल से पूछताछ की। गोरेलान ने पुलिस से कहा- मैंने इन मूर्तियों को अशोक के यहां पहुंचाया था। उनके बेटे रवि गौतम ने मीशू कंपनी से 169 रुपए में मूर्तियों का सेट ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाया था। मैंने ही 29 अगस्त को उसके घर ये सेट डिलीवर किया था।"







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।