मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जीतन राम मांझी की पार्टी का नया पोस्टर जारी, LJP को नहीं मिली जगह, HAM प्रवक्ता बोले-चिराग पासवान तय करें वो कब कहां रहेंगे, कहां जाएंगे!

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक पार्टियों की सक्रियता बढ़ गई हैं। इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा नारों और पोस्टर का भी है। हम द्वारा राजधानी पटना में रविवार को लगाया गया पोस्…

जीतन राम मांझी की पार्टी का नया पोस्टर जारी, LJP को नहीं मिली जगह, HAM प्रवक्ता बोले-चिराग पासवान तय करें वो कब कहां रहेंगे, कहां जाएंगे!
जीतन राम मांझी की पार्टी का नया पोस्टर जारी, LJP को नहीं मिली जगह, HAM प्रवक्ता बोले-चिराग पासवान तय करें वो कब कहां रहेंगे, कहां जाएंगे! | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राजनीतिक पार्टियों की सक्रियता बढ़ गई हैं। इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा नारों और पोस्टर का भी है। हम द्वारा राजधानी पटना में रविवार को लगाया गया पोस्टर खूब चर्चा बटोर रहा है। 



हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी के आवास के पास में लगे पोस्टर में एनडीए में शामिल सभी पार्टियों के नेता की तस्वीर है, पर लोजपा के किसी नेता को इसमें जगह नहीं मिली है। इस पोस्टर में लिखा स्लोगन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस पोस्टर में स्लोगन है ‘फर्स्ट बिहार - नीतीश कुमार’। गौरतलब हो कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) हाल ही में एनडीए में शामिल होने का ऐलान किया है। वहीं, लोजपा पहले से ही एनडीए का हिस्सा है। 




HAM पार्टी के नए पोस्टर पर 'हम' प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा,'लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान ने अस्पष्ट लहजे में कहा है कि वो बिहार सरकार में शामिल नहीं है वो नीतीश कुमार जी के विरोध में खड़े हैं। वैसी स्थिति में मुझे उनकी पोस्टर में कोई जरूरत नहीं लगी : 




दानिश रिजवान ने कहा,''ये चिराग पासवान जी को तय करना है कि वो कब कहां रहेंगे, कहां जाएंगे। लेकिन वो लगातार बिहार सरकार पर जिसकी तारीफ केंद्र सरकार करती है उस पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं तो ऐसा लगता है कि उन्होंने विपक्ष में जाने का मन बना लिया है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।