मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कल दोपहर 2 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश, डिप्टी सीएम होंगे तेजस्वी'

पटना: Bihar Politics: बिहार में बीजेपी-जदयू के बीच लंबे समय से चल रही सियासी खींचतान पर मंगलवार को विराम लग गया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जनता दल (यूना…

कल दोपहर 2 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश, डिप्टी सीएम होंगे तेजस्वी'
कल दोपहर 2 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश, डिप्टी सीएम होंगे तेजस्वी' | फ़ोटो: TVL News

पटना: Bihar Politics: बिहार में बीजेपी-जदयू के बीच लंबे समय से चल रही सियासी खींचतान पर मंगलवार को विराम लग गया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने BJP का दामन छोड़ कर राजद- कांग्रेस के साथगठबंधन किया है। नीतीश कुमार को महागठबंधन का नेता चुना गया है। राजद के तेजस्वी यादव के साथ नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया| बिहार में जद (यू)-राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार का कल दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।



नीतीश कुमार कल बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.| नीतीश कुमार की जद (यू) और तेजस्वी यादव की राजद को 14-14 मंत्री पद मिलने की संभावना है। कांग्रेस, जो कि महागठबंधन का भी हिस्सा है, को तीन मंत्री पद मिलने की संभावना है। राजद ने कहा कि,''मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 2 बजे राजभवन में होगा|



सूत्रों ने कहा कि बिहार में महागठबंधन द्वारा तैयार किए गए एक फॉर्मूले के अनुसार, कांग्रेस को Speaker के साथ तीन मंत्री पद या चार कैबिनेट बर्थ मिलने की संभावना है



कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन का समर्थन करने और बिहार में सरकार बनाने के लिए आभार व्यक्त करने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बुलाया है|



राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि,''सरकार बन गई... अब सभी को रोजगार मिलेगा। बिहार में जिस तरीके से खेला हुआ उसी खेला का रिजल्ट दिखाने का काम हुआ है। अब सब कुछ जनता के ऊपर है, जनता चाहेगी तो भाजपा का 2 मिनट में बुखार छुड़ा देगी। हमें जो भी मिलेगा हमें स्वीकार होगा|



बिहार CMO के मुताबिक,''सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनसे राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया| बिहार में जद (यू)-राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार का कल शपथ ग्रहण समारोह होगा।



हमें विधानसभा में सात महागठबंधन दलों, 164 विधायकों का समर्थन है: नीतीश

नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल को सूची सौंपी है, नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है| बिहार के राज्यपाल से मुलाकात के बाद राजद के तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में नीतीश कुमार ने कहा कि,'' हमारे महागठबंधन में निर्दलीय विधायकों के साथ 164 विधायकों सहित सात पार्टियां हैं।



राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि,'आज भाजपा को छोड़कर बिहार विधानसभा के सभी दलों और सदस्यों ने नीतीश कुमार को अपना नेता मान लिया है|



तेजस्वी यादव ने कहा कि,"बिहार में जो भी हो रहा था वो किसी से छुपा नहीं था। जनता विकल्प चाहती है, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। नीतीश कुमार ने अपना काम किया, इन्होंने नरेंद्र मोदी के सामने ये मांग रखी लेकिन इनकी मांग को नहीं माना गया|



तेजस्वी यादव ने कहा कि,भाजपा का कोई गठबंधन सहयोगी नहीं है, इतिहास बताता है कि भाजपा उन दलों को नष्ट कर देती है जिनके साथ वह गठबंधन करती है। हमने देखा कि पंजाब और महाराष्ट्र में क्या हुआ|



राज्यपाल से  मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में नीतीश कुमार ने कहा कि,मैं यहां राज्यपाल से मिलने आया और अपना इस्तीफा दे दिया। महागठबंधन में निर्दलीय समेत 164 विधायकों समेत 7 पार्टियां हैं।



राजद नेता शरद यादव ने कहा कि,''लोगों ने राज्य के चुनावों के दौरान उसी गठबंधन को वोट दिया जो अब बना है। पिछली सरकार (भाजपा-जदयू सरकार) लोगों के जनादेश के अनुसार नहीं थी, अब केवल राज्य सरकार जनादेश के अनुसार होगी|



बिहार का अपमान हैं: रवि शंकर प्रसाद

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि,'नीतीश कुमार 2020 का चुनाव नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जीते थे या नहीं ? जब नरेंद्र मोदी के नाम पर जीते थे तो आज बिहार के लोगों के समर्थन का अपमान किया है... ये क्या बात है? अगर आपको भाजपा परेशान कर रही थी तो 2 साल से रूके हुए क्यों थे|



भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि,''नीतीश कुमार जी हमें छोड़कर चले गए और कहा कि भाजपा उनकी पार्टी को तोड़ने का काम कर रही थी। नीतीश जी हम पूछते हैं कि आप हमारे साथ कैसे और क्यों आए थे? आपने लालू जी को छोड़ा था जब हम लोग चारा घोटाले की लड़ाई लड़ रहे थे। आपने समता पार्टी बनाई थी|



भाजपा आज नीतीश जी से पूछना चाहती कि 2015 में लालू जी के साथ जाने के फैसले पर आपने पुनर्विचार क्यों किया। 2017 में आपने क्यों कहा कि मैं बहुत असहज हूं क्योंकि तेजस्वी जी अपने ऊपर लगे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं ये आपने खुलकर कहा था|



रविशंकर प्रसाद ने कहा कि,''2019 में लोकसभा चुनाव में बिहार में आप नरेंद्र मोदी के नाम पर जीते और आपके सांसदों की संख्या 16 हो गई है। 2020 के विधानसभा में आपको 43 सीट मिली भाजपा की सीटें आपसे दोगुनी थी फिर भी इसके बदले कोई चर्चा नहीं हुई और आपको मुख्यमंत्री बनाया गया|



'ये एक अच्छी शुरूआत है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव,समाजवादी पार्टी ने कहा कि,''ये एक अच्छी शुरूआत है, जहां दल इकट्ठे हो रहे हैं। दल मिलकर भाजपा का सफाया कर रहे हैं। मैं देश की जनता से अपील करता हूं कि आज के दिन भारत छोड़ो आंदोलन को हम याद कर रहे हैं। आज के दिन जनता तय करे कि भाजपा का सफाया होगा|



ये तो एक दिन होना ही था..:

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,ये तो एक दिन होना ही था। इनका नापा हुआ गठबंधन था जो टूटना ही था। आज जो ये तानाशाही प्रवृति गोवा, मणिपुर, कर्नाटक और अभी महाराष्ट्र में हुआ है... ये लोकतंत्र की हत्या है, इसे लेकर देश इन्हें (भाजपा) माफ नहीं करेगा|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।