रायबरेली: रायबरेली जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मनसा देवी रोड अमृत नगर मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शख्स का शव खून से लथपथ छत पर मिला है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
जिले के कोतवाली शहर क्षेत्र के अंतर्गत अमृत नगर मोहल्ले के रहने वाले दीपक लाल का शव छत पर खून से लथपथ पड़ा था। युवक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक के बड़े भाई के मुताबिक,' हम भाइयों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हम लोग मजदूरी करते हैं।
बड़े भाई मनोज पाल ने बताया, " किसने मेरे भाई की हत्या की हैं। क्यों मारा यह हमें नहीं पता, लेकिन मेरे भाई की हत्या की गई है| मेरे भाई के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं पत्नी है। उसका देखरेख कौन करेगा।"
CO वंदना सिंह ने बताया, "अमृत नगर के रहने वाले दीपक लाल का शव छत पर खून से लथपथ अवस्था में मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लग सकेगा। चेहरे पर चोट के निशान हैं। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।"