पटना: पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के पाली हाल्ट गांव में पंचायत समिति के घर से बाइक चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी| फिर खूंटे से बांध दिया। उसे तब तक पीटा जब तक वो अधमरा नहीं हो गया। पिटाई के बाद सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने सौंप दिया| पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी मौत हो गई|
दानापुर के एएसपी अभिनव धीमान ने बताया,"पिछली रात एक युवक पाली गांव में पंचायत समिति के यहां बाइक चोरी करने के क्रम में पकड़ा गया। उसकी लोगों के द्वारा पिटाई की गई। जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तब उसकी मृत्यु हो गई। पहले भी ये बाइक चोरी में शामिल था|
एएसपी अभिनव धीमान ने बताया,"मृतक की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है जो बिहटा थाना क्षेत्र का निवासी है। मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत FIR दर्ज़ की गई है। गिरफ़्तारी अभी तक नहीं हुई है, छापेमारी जारी है|
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के पाली हाल्ट गांव में रविवार/सोमवार की रात करीब 2 बजे घर से बाइक चोरी कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और पिटाई कर दी| सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल चोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन पटना जाने के क्रम में मौत हो गई| युवक की पहचान बिहटा के दरियापुर के राहुल कुमार (22) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पहले भी बाइक चोरी के मामले उस पर केस दर्ज हो चुका है।