पन्ना: MP Panchayat Election: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "पन्ना की प्राचीन परंपराओं को जारी रखते हुए आधुनिक शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। विकास के सारे काम होंगे... अगले 2 साल में 1.25 लाख सरकारी नौकरियों में भर्तियां करूंगा।"
उन्होंने कहा,;भगवान न करे कि जनता पर कभी संकट आये, लेकिन जनता संकट में फंसी तो पूरी ताकत से उसके पार ले जाऊंगा। जीऊंगा आपके लिए और मरना भी पड़ा, तो मरूंगा भी आपके लिए|
शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''पुल, पुलिया, सड़क के साथ-साथ पानी की बेहतर व्यवस्था की जायेगी। अपना पन्ना शहर सुंदर और स्वच्छ बने, इसके विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।
अगले डेढ़ साल में सवा लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती की जायेगी और स्वरोजगार से 25 लाख लोगों को जोड़ने का काम किया जायेगा| जो युवा अपना काम-धंधा करना चाहते हैं, उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 1 लाख से 50 लाख रुपये तक लोन दिया जायेगा और लोन की गारंटी भी सरकार देगी |
उन्होंने कहा,"मेरे भाइयों-बहनों, अपने बेहतर भविष्य, पन्ना और अन्य जिलों के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाइये|