मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नीतीश कुमार पर दिखने 'लगा' उम्र का असर, इसलिए....: प्रशांत किशोर का पलटवार

पटना: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि ,“नीतीश कुमार पर उम्र का असर हो गया है| वे अकेले पड़ गए हैं जिस कारण से वे कुछ भी बोल रहे है। दरअसल, प्रशां…

नीतीश कुमार पर दिखने 'लगा' उम्र का असर, इसलिए....: प्रशांत किशोर का पलटवार
नीतीश कुमार पर दिखने 'लगा' उम्र का असर, इसलिए....: प्रशांत किशोर का पलटवार | फ़ोटो: TVL News

पटना: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि ,“नीतीश कुमार पर उम्र का असर हो गया है|  वे अकेले पड़ गए हैं जिस कारण से वे कुछ भी बोल रहे है। दरअसल, प्रशांत किशोर को लेकर एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि ,“4-5 साल पहले उन्होंने (प्रशांत किशोर) मुझसे कहा था कि कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी का विलय कर लीजिए।"



इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि ,“ नीतीश कुमार पर अब धीरे-धीरे उनकी उम्र का असर दिखने लगा है। वे अकेले पड़ गए हैं जिस कारण से वह कुछ भी बोल रहे है। वे कह रहे हैं कि मैं BJP के एजेंडे पर काम कर रहा हूं फिर खुद ही कहते हैं कि मैंने उन्हें कांग्रेस के साथ विलय करने को कहा|



प्रशांत किशोर ने कहा कि ,,“मैं अगर BJP के एजेंडे पर काम करूंगा तो कांग्रेस और JDU को मजबूत करने के लिए उन्हें एक साथ विलय करने को क्यों कहूंगा'|



बता दें कि, प्रशांत किशोर के दावे के बारे में पूछे जाने पर कि नीतीश कुमार ने उन्हें हाल ही में एक पद की पेशकश की है बिहार CM ने कहा,"यह झूठ है,उन्हें जो बोलना है बोले, हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। 4-5 साल पहले उन्होंने मुझसे कहा था कि कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी का विलय कर लीजिए।"



दरअसल,'5 अक्टूबर को प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश कुमार ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया था और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने और इसका नेतृत्व करने की पेशकश की थी|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।