पटना: ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह के आवास पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति मामले में ड्रग इंसपेक्टर जिंतेद्र कुमार के पटना के 3 ठिकानों और गया के एक फ्लैट पर निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की है| मौके से भारी मात्रा में नकदी और जेवरात बरामद किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक,''छापेमारी में नोटों से भरे पांच बोरा, कई जमीन के कागजात, सोने चांदी के आभूषण, चार लग्जरी कार समेत कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं
पटना के गोला रोड, पटना सिटी के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के खान मिर्जा और जहानाबाद समेत चार ठिकानो पर निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपति मामले में छापेमारी की है| जितेंद्र कुमार सिंह के के घर से करोड़ों की नकदी, करोड़ों की जमीन के कागजात , सोने चांदी के आभूषण, चार लग्जरी कार समेत कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं|
गया के निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के DSP खुर्शीद आलम ने बताया,'' पटना के ड्रग इंसपेक्टर जिंतेद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज़ हुआ था। उनके पटना के 3 ठिकानों और गया के एक फ्लैट की जांच की गई। करोड़ों की संपत्ति का पता चला है|
पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के DSP सुरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया,;;जितेंद्र कुमार के ऊपर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज़ हुआ। इनके पटना आवास पर सर्च जारी है। पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित आवास से जांच में कुछ कागजात, जेवर और नकदी बरामद की गई है। इनके 4 ठिकानों पर जांच जारी है|