पटना: बिहार में एमएलसी का चुनाव राजद अकेली लड़ेगी| बिहार में विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्व यादव ने अपनी पार्टी का स्टैंड क्लीयर कर दिया है। उन्होंने कहा कि,''राजद अपने बल बूते यह बिहार MLC चुनाव लड़ेगा। यह बयान उन्होंने दिल्ली में दिया है।
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के गठबंधन पर तेजस्वी यादव ने कहा,''MLC का चुनाव RJD अपने बलबूते पर लड़ेगी| तेजस्वी ने कहा,''हमलोगों ने पहले ही तय कर लिया है कि बिहार में एमएलसी का चुनाव राजद अपने दम पर लड़ेगा।
तेजस्वी ने कहा,'जब बिहार विधानसभा का नौकरी को लेकर चपरासी, ड्राइवर, क्लर्क का बहाली निकलता है तब 5 लाख आवेदन जाते हैं और आवेदन देने वाले MBBS और इंजीनियरिंग करने वाले लोग होते हैं। 200 खाली पद पर 5 लाख आवेदन जाते हैं तो आप समझ सकते हैं कि देश में बेरोजगारी की स्थिति क्या है|
उन्होंने कहा,''19 लाख नौकरी देने का वादा करने वाले बताए कि कितनों को नौकरी दी गई। 2014 में कहा गया था कि एक साल में 2 करोड़ लोगों को रोज़गार मिलेगा, वो रोज़गार कहां है? और आज जब नौजवान अपने अधिकार के लिए मांग रख रहे या आंदोलन कर रहे तो आप उन पर लाठी बरसाने का काम कर रहें|