पटना: राजद नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ 'प्रतिरोध मार्च' निकाला। राजद नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार से पूरा देश परेशान है। जिस प्रकार से इन लोगों ने संवैधानिक संस्थाओं को खिलौना बना रखा है, इससे सभी परेशान हैं। तमाम ऐसे मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच आए हैं। लोगों का समर्थन देख सकते हैं|
तेजस्वी यादव का ट्वीट- रिकॉर्डतोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार, तानाशाही और बेरोजगारी के विरुद्ध प्रतिरोध मार्च
'''जन प्रतिरोध मार्च के माध्यम से जन जन का महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अग्निपथ योजना, बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था का जबरदस्त विरोध: राजद'''
आरसीपी सिंह पर ज़मीन खरीद से संबंधित आरोपों पर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा, आप लोग देख ही रहे हैं जिसका पतन होना शुरू हो जाता है, वो अपने आप उजागर होने लगता है। इन लोगों ने पूरी तरह भ्रष्टाचार करने का काम किया। नौजवान इधर उधर भटक रहा है, इसीलिए हम लोग मार्च निकाल रहे हैं|