कोलकाता: कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित भारतीय संग्रहालय CISF बैरक में CISF कांस्टेबल ने अपने AK 47 से लगातार फायरिंग की। फायरिंग में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। कोलकाता पुलिस ने आरोपी सीआईएसएफ कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है।
कोलकाता पुलिस ने कहा कि ,''कोलकाता के भारतीय संग्रहालय से जुड़ी बैरक के अंदर सीआईएसएफ जवान द्वारा अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत हो गई है| जबकि एक अन्य घायल है|
पुलिस के मुताबिक,'' सीआईएसएफ जवान द्वारा अंधाधुंध फायरिंग में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल को गोली लगी। फायरिंग में एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल एके मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सारणी की मौत हो गई। इस बीच, गोली लगने से ACP सुवीर घोष का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान ने एक-47 से 20 से 25 राउंड फायरिंग की है हालांकि यह घटना क्यों घटी इसकी वजह अभी साफ नहीं हुई है।
यह घटना भारत के सबसे पुराने और सबसे बड़े भारतीय संग्रहालय के बैरक में घटी। कोलकाता के केंद्र में स्थित संग्रहालय, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में एक स्वायत्त संगठन है।