मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Bihar CM's convoy Attack: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर 'पथराव', लाठी-डंडों से हमला, कई गाड़ियों के 'टूटे' शीशे

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव हुआ। राजधानी पटना में रविवार 21 अगस्त, 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव किया गया है| पथराव में काफिले की कई गाड़ियों का शीश…

Bihar CM's convoy Attack: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर 'पथराव', लाठी-डंडों से हमला, कई गाड़ियों के 'टूटे' शीशे
Bihar CM's convoy Attack: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर 'पथराव', लाठी-डंडों से हमला, कई गाड़ियों के 'टूटे' शीशे | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव हुआ। राजधानी पटना में रविवार 21 अगस्त, 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव किया गया है| पथराव में काफिले की कई गाड़ियों का शीशा टूट गया है| हालांकि, घटना के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफिले में मौजूद नहीं थे। घटना पटना के गौरीचक के सोहगी मोड़ के पास की है|



 गौरीचक थाना के सोहगी गांव के पास लोगों ने मुख्यमंत्री के काफिले पर पथराव कर दिया, गाड़ियों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया| कई गाड़ियों के शीशे को तोड़ दिया| घटना का एक VIDEO भी सामने आया है,  वीडियो में देखा जा सकता है, लाठी-डंडों से लैस लोग काफिले पर हमला कर रहे है|



बताया जा रहा है, करीब एक हफ्ते पहले लापता हुए एक युवक का शव बेउर में मिला था| इसे लेकर लोगों ने सड़क जाम किया हुआ था और जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला गुजरा तो उनलोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया| घटना के बाद आस-पास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई| पुलिस ने भीड़ को लाठियों की बदौलत तितर-बितर किया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।