मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

तेलंगाना में सबसे ज्यादा महंगाई, केसीआर सरकार किसान विरोधी: शाह

नलगोंडा/हैदराबाद: तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मुनुगोडु में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'राजगोपाल रेड्डी जी का भाजपा में प्रवेश एक नेता का भाजपा ज्वाइन करना नहीं…

तेलंगाना में सबसे ज्यादा महंगाई, केसीआर सरकार किसान विरोधी: शाह
तेलंगाना में सबसे ज्यादा महंगाई, केसीआर सरकार किसान विरोधी: शाह | फ़ोटो: TVL News

नलगोंडा/हैदराबाद:  तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मुनुगोडु में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'राजगोपाल रेड्डी जी का भाजपा में प्रवेश एक नेता का भाजपा ज्वाइन करना नहीं है बल्कि के.सी.आर. की सरकार को उखाड़ कर फेंक देने की शुरूआत है| केसीआर मजलिस के डर से तेलंगाना विमोचन दिन नहीं मनाते। मैं बताना चाहता हूं कि अगले चुनाव में भाजपा का मुख्यमंत्री आने वाला है और भाजपा का मुख्यमंत्री आने के बाद हर सितंबर में यहां पर तेलंगाना विमोचन दिन मनाने का कार्यक्रम भाजपा करने वाली है|



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'केसीआर एंड कंपनी वादा खिलाफी करने वाली कंपनी है। उन्होंने वादा किया था कि तेलंगाना के हर बेरोजगार युवा को 3,000 रुपये देंगे। वे हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण करेंगे नलगोंडा में बना है क्या?..2014 से शिक्षा में भर्तियां बंद हैं, भर्तियां अगर चालू हैं तो केसीआर के परिवार में चालू है, बाकी कहीं भर्ती नहीं होती है|



शाह ने कहा,'केसीआर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तेलंगाना के किसानों को नहीं दे रहे हैं वरना बाढ़ में हर किसान को बीमा मिलता। केसीआर सरकार किसान विरोधी है| केसीआर सरकार किसानों से MSP पर चावल खरीदने के लिए तैयार नहीं है। भाजपा की सरकार बना दो, PM के नेतृत्व में तेलंगाना भाजपा सरकार हर किसान का चावल खरीदने का वादा करती है|



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'तेलंगाना में सबसे ज्यादा महंगाई है। पेट्रोल के दाम प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2 बार घटाए मगर तेलंगाना सरकार वैट घटाने के लिए तैयार नहीं है और देश में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल तेलंगाना में बिक रहा है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।