पटना: अमित शाह के आगामी बिहार दौरे पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,''अमित शाह आ रहे हैं तो बताइए कि विशेष राज्य का दर्ज़ा देंगे या नहीं? एक बात तो सब के मन में है कि आने का मकसद क्या है? समाज में जहर बोना ही आने का मकसद है। अमित शाह आकर यही बोलेंगे कि जंगल राज आ गया है|
दरअसल, बिहार में गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा 23-24 सितंबर को होने जा रहा है| अमित शाह कल बिहार दौरे पर जा रहे हैं। बिहार में भाजपा के सत्ता से बाहर होने के बाद यह उनकी पहली बिहार यात्रा है| 23 सितंबर को पूर्णिया के मैदान में आमसभा होगी और इसके बाद आसपास के जिलों के भाजपा पदाधिकारीगण के साथ बैठक होगी। अगले दिन किशनगंज में पदाधिकारीगण के साथ बैठक होगी"
अमित शाह के आगामी बिहार दौरे पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा,'', 'पूरा बिहार जानता है कि उनका (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) मकसद क्या है| समाज में जहर बोना ही आने का मकसद है।
तेजस्वी यादव ने कहा,2014 में मोदी जी ने पूर्णिया रैली में भाजपा सरकार बनने पर बिहार को “विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज और विशेष ध्यान” देने का संकल्प किया था। लेकिन 8 वर्ष बाद भी सरकार में रहने के बावजूद अब वो इस पर बात करने में शर्माते है। क्यों? क्या कल गृहमंत्री पूर्णिया में इस पर बात करेंगे?
बिहार के उप मुख्यमंत्री ने कहा केंद्र सरकार एवं गृहमंत्री जी बताए कि वो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे या नहीं? क्या उनके आने का मकसद केवल समाज में तनाव पैदा करना है?