पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जहां भी सत्ता में नहीं होती वहां अपने तीन जमाइयों को आगे करती है। इसमें ईडी, सीबीआई और (इनकम टैक्स विभाग) शामिल है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, इनको(भाजपा) भय 2024 का है, 2024 में 40 की 40 सीट ( लोकसभा) हम जीतेंगे। ये (भाजपा) डर से सदन में हमारा सामना नहीं कर पा रहे हैं तो अपने तीनों जमाइयों को आगे कर दिया, CBI, ED और IT ..... सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स.
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि,''BJP के साथ रहे तो राजा हरिश्चंद्र बन जाएंगे और हाथ छोड़ देंगे तो भ्रष्टाचारी।..मैं विदेश जाता हूं तो मुझ पर लुकआउट नोटिस लगता है, लेकिन मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या पर लुकआउट नहीं था। ये हजारों करोड़ लेकर भाग गए|