पटना: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बिहार में 25 ठिकानों पर छापेमारी की है| CBI के मुताबिक, नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर बिहार में RJD के नेताओं के ठिकानों पर CBI की छापेमारी की है। सीबीआई छापे पर राजद ने कहा, CBI (छापे) सिर्फ हमें डराने के लिए कर रही है, हम डरेंगे नहीं।
बिहार की पूर्व CM और राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, "वे डरे हुए हैं, नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक नई सरकार बनाई गई है। BJP को छोड़कर सभी दल हमारे साथ हैं। हमारे पास बहुमत है। CBI (छापे) सिर्फ हमें डराने के लिए कर रही है, हम डरेंगे नहीं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है।"
रेड पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा,'आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और इन्होंने (BJP) डराने के लिए आज का दिन चुना है, आप राजनीतिक रूप से लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं। आप इन्हें ED, CBI की नहीं आप इन्हें भाजपा की रेड कहिए। ये संगठन भाजपा के लिए काम करती है|
मनोज झा ने कहा,''कल ही हमारे उप मुख्यमंत्री ने यह कहा था ये लोग (BJP) इस स्तर पर जाएंगे। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इसी ज़द में आएंगे। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और फिर बिहार आपके पास स्क्रिप्ट वही है। हम बिहारी है टिकाऊ हैं... बिकाऊ नहीं हैं|