पटना: बिहार में कैबिनेट ने जाति आधारित जनगणना को मंजूरी दे दी है| बिहार कैबिनेट ने जाति आधारित जनगणना को 8 महीने में पूरा करने का लक्ष्य दिया है| जाति आधारित गणना पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि,''जातीय आधारित गणना बिहार के सभी लोगों की जीत है, जिससे राज्य के आर्थिक और सामाजिक उत्थान को बल और सही नीति निर्धारण मिलेगा|
जाति आधारित गणना पर तेजस्वी यादव ने कहा कि,''यह लालू यादव जी और बिहार की जनता की जीत है। सभी ने समर्थन जताया है। यह ऐतिहासिक कदम है। वंचित, शोषित और जो भी लोग अंतिम पायदान पर हैं उनको मुख्यधारा में लाने के लिए अहम था। हमारे पास साइंटिफिक डेटा होगा और योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकेंगे|
इससे पहले, कल यानी गुरुवार तेजस्वी यादव ने कहा था ,''2011 के सामाजिक,आर्थिक व जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट BJP सरकार ने सार्वजनिक नहीं की।उसके बाद से धरना-प्रदर्शन इत्यादि के जरिए हमारा संघर्ष अनवरत जारी रहा। विधानसभा से दो बार प्रस्ताव पारित कराया गया। प्रतिनिधिमंडल PM से मिला।हमने सभी दलों को पत्र लिखा। फिर भी BJP ने इंकार किया.. हमने इन्हें अल्टिमेटम देकर आंदोलन करने की घोषणा की॥ आखिरकार BJP बाध्य हुई और बिहार में उसे हमारे विचार के साथ खड़े होकर समर्थन करना पड़ा। लेकिन BJP दूसरे राज्यों और देश में जाति आधारित गणना के विरुद्ध है। है ना अदभुत..