पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि,“बिहार में रामनवमी पर शोभा यात्रा निकाली गई, दो जगहों पर हिंसा हुई। सरकार इसे लेकर गंभीर है और दंगा करने वालों को पकड़ा जा रहा है..कुछ लोग गुजरात से आकर यहां किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें जहां जाना है वहीं दंगा हो रहा है|
तेजस्वी यादव ने कहा कि,“सासाराम और बिहारशरीफ में हिंसा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। बिहार को टारगेट किया जा रहा है, पहले बिहार को तमिलनाडू से लड़ाने का प्रयास किया गया, उसमें असफल होने पर दंगे कराए गए.. हिंसा में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.
नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि,“बिहार शरीफ लोगों ने जागरुकता रैली निकाली और उससे शांति बहाल की हुई। 6 तारीख तक इंटरनेट बंद है उसके बाद अगर स्थिति सामान्य रही तो इसे चालू किया जाएगा। 11 से ज़्यादा कंपनी है और बिहार पुलिस की भी कंपनी है|
वहीँ, BJP सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि,“एक खास समुदाय के लोगों ने रामनवमी के जुलूस पर पत्थर फेंके, हिंसा को प्रोत्साहित किया। ये पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से हुआ। 5 दिन बाद दोनों जगहों पर इंटरनेट सेवाएं बंद है। अगर वो (मुख्यमंत्री) यही पैरामिलिट्री फोर्स एक दिन पहले बुला लिए होते तो ये स्थिति नहीं बनती। बिहारशरीफ और सासाराम में जो कुछ भी हुआ, उसके लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं|
राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा कि,“भाजपा के लोग दंगा करवाते हैं, वे चाहते हैं कि दंगा हो। सरकार जांच कराएगी जिसमें सच सामने आएगा|