पटना: बिहार में हुए दंगों पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधा है और कहा कि,“2 लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं|
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि,“सभी अधिकारी लगे हुए हैं। हर एक घर में जांच की जा रही है। कुछ दिन बाद सब पता चल जाएगा। यह सब(दंगा) जानबुझकर किया गया है... बिहारशरीफ में जो धंधा किया है, वो सब कुछ दिन बाद पता चल जाएगा... जांच चल रही है।
नीतीश कुमार ने कहा कि,“दो लोग हैं, एक राज कर रहा है और दूसरा उसका एजेंट है। वो दोनों मिलकर ये सब इधर-उधर कर रहे हैं|
इस बीच, तेजस्वी यादव ने कहा कि,“सासाराम और बिहारशरीफ में हिंसा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। बिहार को टारगेट किया जा रहा है, पहले बिहार को तमिलनाडू से लड़ाने का प्रयास किया गया, उसमें असफल होने पर दंगे कराए गए.. हिंसा में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.
राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा कि,“भाजपा के लोग दंगा करवाते हैं, वे चाहते हैं कि दंगा हो। सरकार जांच कराएगी जिसमें सच सामने आएगा|
वहीँ, BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि,“बिहार में जो हुआ वो जिसकी सरकार है वही न जिम्मेदार होगा। जब शासन अच्छा होता है तब आप श्रेय लेते हैं और जब शासन खराब होता है तब बीजेपी को श्रेय देते हैं। पुलिस दंगाइयों को पकड़ नहीं पाई और बाद में पुलिस सद्भावना मार्च निकाल रही है। जब तक दंगाइयों को उल्टा नहीं टांगेंगे तब तक दंगाइयों के मन में डर पैदा नहीं होगा। दंगा का कोई धर्म नहीं होता है| दंगाइयों को उल्टा टांगने पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को एतराज क्यों है? क्या दंगाइयों पर फूल बरसाना चाहिए? |