मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पटना में ट्रिपल मर्डर: शख्स ने सड़क पर पत्नी और बेटी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया

पटना: बिहार की राजधानी पटना में ट्रिपल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है।राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पुलिस कालोनी में शख्‍स ने सड़क पर अपनी बेटी और पूर्व पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।…

पटना में ट्रिपल मर्डर: शख्स ने सड़क पर पत्नी और बेटी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया
पटना में ट्रिपल मर्डर: शख्स ने सड़क पर पत्नी और बेटी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया | फ़ोटो: TVL News

पटना: बिहार की राजधानी पटना में ट्रिपल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है।राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पुलिस कालोनी में शख्‍स ने सड़क पर अपनी बेटी और पूर्व पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर करने के बाद युवक ने गोली मारकर खुद का भी भेजा उड़ा दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह वारदात पटना के पॉश इलाके पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक में गुरुवार दोपहर एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के मकान के बाहर घटी है। रिटायर्ड आईजी के मकान में यह परिवार किराए पर रहता था।



 शख्स ने पहले बेटी के सिर पर पिस्टल रखकर गोली मार दी। फिर पत्नी को इसी तरह शूट किया। मृतक युवक का नाम राजीव है। मृतकों की पहचान संस्‍कृति (आरोपी राजीव की बेटी) और शशिप्रभा (राजीव की पूर्व पत्‍नी) के तौर पर की गई है|



जानकारी के अनुसार राजीव मूलत: बेगूसराय जिले का रहनेवाला था।  राजीव की पत्नी और बेटी एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रही थी। घर पहुंचने से पहले गली की सड़क पर पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली।पटना पुलिस लाइन में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर की घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए| पुलिस के आलाधिकारी भी घटनास्‍थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया है|



 जानकारी के अनुसार मृतक महिला पटना सचिवालय में काम करती थी| द‍िनदहाड़े बीच सड़क पर इस हत्‍याकांड को अंजाम देने से आसपास दहशत का माहौल है| पुलिस फिलहाल घटनास्‍थल को सील कर सबूत इकट्ठा करने में जुटी है|  पुलिस ने बताया कि उन्‍हें 12:40 बजे पुलिस कॉलोनी में ट्रिपल मर्डर की घटना के बारे में सूचना मिली थी| उन्‍होंने बताया कि प्रत्‍यक्षदर्शियों से भी इस बाबत पूछताछ की गई है|



 जानकारी के अनुसार,''राजीव रिटायर आईजी जेएन शर्मा के मकान में किराए पर रहता था। राजीव की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। तीनों शवों को पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 



पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्‍लों ने बताया कि,''कॉलोनी में ट्रिपल मर्डर की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान ले रही है। CCTV फुटेज को भी देखा जा रहा है। पता चला कि व्यक्ति की पहली पत्नी की किसी कारण से मृत्यु हो गई थी, इसके बाद उसकी शादी पत्नी की बहन  (शशिप्रभा) के साथ कर दी गई| जिनसे कुछ समय बाद इनका तलाक हो गया। व्यक्ति चाहता था कि उसकी बेटी उसके साथ रहे, इसी को लेकर विवाद था। आज व्यक्ति ने अपनी बेटी और पत्नी को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली|



पार‍िवारिक कलह में हत्‍याकांड को दिया अंजाम

पटना पुलिस ने बताया कि,''ट्रिपल मर्डर की इस वारदात को पारिवारिक कलह में अंजाम दिया गया है| राजीव कुमार नाम के शख्‍स ने इस हत्‍याकांड को अंजाम दिया है| राजीव कुमार की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी उनसे एक बच्ची थी जिसका नाम संस्कृति था। पत्नी की मौत के बाद राजीव ने अपनी साली शशिप्रभा से दूसरी शादी की। लेकिन किसी कारणवश शशिप्रभा के साथ तलाक हो गया। तलाक के बाद राजीव चाहते थे कि बेटी उनके साथ रहे। लेकिन उनकी बेटी उनके साथ नहीं रहना चाहती थी, इसी बात को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। इसी बीच उनकी दूसरी पत्नी तलाक लेकर दूसरी शादी कर ली थी। इस बात से भी राजीव नाराज रहता था।



बेगूसराय से कर रहा था पीछा

 आज बेटी, उनकी मां और दादी तीनों लोग बेगूसराय से आ रहे थे इसी क्रम में उनका राजीव पीछा कर रहा था। इसी दौरान दूसरी पत्नी और बेटी को गोली मार दी और खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। पत्नी सचिवालय में काम करती थी फिलहाल उनकी सास से पूछताछ की जाएगी। मौके से तीन खोखा बरामद किया गया है। 



मकान मालिक ने बताया कि उन्हें इस बात की सूचना मिली की किराएदार की हत्या हो गयी है। सूचना मिलते ही वे घर पर पहुंचे तो देखा की राजीव, उनकी पत्नी और बेटी का शव पड़ा हुआ है और शव के पास एक बुजुर्ग महिला रो रही थी। उन्होंने बताया कि सभी शादी में गये हुए थे और बेगूसराय से लौटे थे। पत्नी और बेटी राजीव के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर राजीव नाराज रहता था।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।