पटना: जदयू के पूर्व नेता आरसीपी सिंह के 'राजद में जदयू का विलय हो जायेगा' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू प्रमुख राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा,'ऐसा कोई दागी चरित्र और दिमाग वाला ही कह सकता है। नीतीश कुमार ने उन्हें (RCP को) सम्मान दिया..पहचान दी|.
जद (यू) प्रमुख राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा,'उनका कहना है कि जदयू का विलय होगा। नीतीश कुमार और जदयू ने उन्हें सम्मान दिया। उन्हें पहचान किसने दी? नीतीश कुमार ने। उन्हें राज्यसभा सांसद, पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। दागी चरित्र और दिमाग वाला ही ऐसा कह सकता है|
गौरतलब है, कभी नीतीश कुमार के बेहद करीब रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने दावा किया कि बहुत जल्द JDU का RJD में विलय हो जाएगा और इसका प्रयास अंदर अंदर शुरू भी हो चुका है|
यह भी पढ़ें: “यह निश्चित है”: JDU का RJD में विलय के सवाल पर पूर्व पार्टी नेता आरसीपी सिंह
जब उनसे (RCP सिंह से) पूछा गया ..CM नीतीश कुमार और क्या जदयू का विलय (राजद के साथ) होगा? इस सवाल पर आरसीपी सिंह ने कहा,'' वे (नीतीश कुमार) कितनी बार पाला बदलेंगे? वह पहले ही 4 बार - 1994, 2013, 2017 और 2022 में ऐसा कर चुके हैं। यह निश्चित है। उनके पास क्या विकल्प है?..
VIDEO: नई सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव की पहली मुलाकात