थाने में 'नागिन डांस' करना दरोगा और सिपाही को पड़ा महंगा: 'सपेरा' बने सब इंस्पेक्टर व 'नागिन' बने कांस्टेबल लाइन हाजिर, सीओ को सौंपी गई जांच
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाने में स्वतंत्रता दिवस पर नागिन डांस का वीडियो वायरल होने के बाद सब इंस्पेक्टर-कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया| 15 अगस्त के मौके पर थाने के अंदर…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
थाने में 'नागिन डांस' करना दरोगा और सिपाही को पड़ा महंगा: 'सपेरा' बने सब इंस्पेक्टर व 'नागिन' बने कांस्टेबल लाइन हाजिर, सीओ को सौंपी गई जांच | फ़ोटो: TVL News
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाने में स्वतंत्रता दिवस पर नागिन डांस का वीडियो वायरल होने के बाद सब इंस्पेक्टर-कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया| 15 अगस्त के मौके पर थाने के अंदर इंस्पेक्टर और सिपाहियों ने फिल्मी गाने पर डांस किया था|
इस दौरान सब इंस्पेक्टर सौरभ कुमार और कांस्टेबल अनुज का फिल्मी गाने की धुन पर वर्दी में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ| वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने वर्दी में नागिन डांस कर रहे सब इंस्पेक्टर सौरभ कुमार व कांस्टेबल अनुज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया| साथ ही एसपी ने जांच सीओ को सौंपी दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल 18 सेकंड के वीडियो इस में दरोगा जी और कांस्टेबल का धांसू डांस देखा जा सकता है| उनके आस-पास बैंड वाले हैं, जो नागिन धुन बजा रहे हैं और दरोगा सौरभ कुमार ब्रास बैंड लेकर उसको बीन की तरह लेकर सपेरा बने हैं, कांस्टेबल अनुज नागिन की तरह उनके इशारों पर जमीन पर बैठकर कमर लचकाते हुए नाच रहा है| वह हाथों से फन बनाकर दरोगा जी को इशारा कर रहा है| वहां, मौजूद बाकी पुलिसकर्मी मज़े से उनका डांस देख रहे हैं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।