मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

पावर स्टार पवन सिंह और सिजलिंग नम्रता मल्ला का नया गाना 'कमर दबादी' यूट्यूब पर 5वें स्थान पर कर रहा ट्रेंड

भोजपुरी संगीत जगत के पावर स्टार पवन सिंह और सिजलिंग स्टार नम्रता मल्ला का नया गाना "कमर दबादी" यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। यह गाना VYRL यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और 24 घंटे से भी कम समय में यह यूट्…

पावर स्टार पवन सिंह और सिजलिंग नम्रता मल्ला का नया गाना 'कमर दबादी' यूट्यूब पर 5वें स्थान पर कर रहा ट्रेंड
पावर स्टार पवन सिंह और सिजलिंग नम्रता मल्ला का नया गाना 'कमर दबादी' यूट्यूब पर 5वें स्थान पर कर रहा ट्रेंड | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी संगीत जगत के पावर स्टार पवन सिंह और सिजलिंग स्टार नम्रता मल्ला का नया गाना "कमर दबादी" यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। यह गाना VYRL यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और 24 घंटे से भी कम समय में यह यूट्यूब ट्रेंडिंग में 5वें नंबर पर पहुंच गया है। "कमर दबादी" गाने का विजुअल और संगीत दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। गाने की धुन और कोरियोग्राफी ने इसे युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया है। पवन सिंह और नम्रता मल्ला की जोड़ी ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है।


पवन सिंह ने अपने नए गाने "कमर दबादी" को लेकर कहा कि यह गाना युवाओं के लिए एक ताज़ा एनर्जी और मस्ती भरा ट्रीट है। यह गाना युवाओं के लिए बनाया गया है। इस गाने की धुन, बीट्स और कोरियोग्राफी सभी कुछ ऐसा है जो युवाओं को पसंद आएगा। हमने इस गाने में नई एनर्जी और फ्रेशनेस लाने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि यह गाना फैंस को पसंद आएगा और वे इसे खूब एंजॉय करेंगे।"


पवन सिंह ने अपनी को-स्टार नम्रता मल्ला के साथ केमिस्ट्री को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "नम्रता मल्ला एक बेहतरीन कलाकार हैं। उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार रहा है। इस गाने में हमारी जोड़ी ने फिर से कमाल किया है। मुझे खुशी है कि फैंस हमारी जोड़ी को इतना प्यार देते हैं।"


पवन सिंह ने फैंस को संदेश देते हुए कहा, "मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि मेरे गाने फैंस के दिल को छू जाएं। 'कमर दबादी' गाना भी उन्हें एनर्जी और मस्ती से भर देगा। मैं चाहता हूं कि फैंस इस गाने को खूब सुनें और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।"


आपको बता दें कि गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गया है। गीतकार रौशन सिंह विस्वाश हैं। संगीतकार सरगम आकाश हैं। निर्देशक दीपांश सिंह हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी वज़ीर आर्ट और रवि कुमार हैं। कोरियोग्राफी गोल्डी जयसवाल और सनी सोनकर ने की है। पोस्टर अंकित जीएफएक्स ने बनाया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।