प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में महिला और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है| प्रयागराज के सोरांव में डबल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई| अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से मां और बेटे को मौत के घाट उतार दिया| दोनों की हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है|
फिलहाल, आशंका जताई जा रही है कि मां-बेटे का कत्ल जमीनी विवाद में किया गया है| पुलिस आपसी रंजीश को आधार बनाकार मामले की जांच में जुटी है| ग्रामीणों की सूचना पर सोरांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है|
2 दिसंबर और 13 दिसंबर की दरमियानी रात में सोरांव इलाके में एक 52 वर्षीय महिला और उसके बेटे (20 वर्षीय)की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कहा, "परिवार का कहना था कि उसका किसी के साथ भूमि विवाद था।" हम मामले की जांच कर रहे हैं ”।
डबल मर्डर की ये सनसनीखेज वारदात सोरांव थाना क्षेत्र के सरांय दीना गांव की है|मृतका का नाम धर्मा देवी (52) है| धर्मा देवी अपने दो बेटों सुरेंद्र और छोटू के साथ रहती थीं| छोटू इन दिनों अपने किसी रिश्तेदार के यहां गया था| वहीं, बड़ा बेटा सुरेंद्र (20) मां के साथ ही सोया हुआ था|+ सुबह जब देर तक दोनों बाहर नहीं निकले तो गांव के लोग देखने गए|मां-बेटे की खून से लथपथ लाश देखकर गांववालों के होश उड़ गए| इलाके के लोगों ने कुछ देर तक हंगामा करते हुए शवों को उठाने नहीं दिया| अधिकारियों ने बाद में समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया|