कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीओडी ( Kanpur Central Ordnance Depot) में तैनात कर्नल पर बचपन के दोस्त की पत्नी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है| कानपुर में सेना के एक कर्नल ने प्रमोशन की पार्टी के बहाने दोस्त को नशीली ड्रिंक पिलाकर दोस्त की पत्नी के साथ रेप किया। सीओडी स्थित सरकारी बंगले पर हुई शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने कर्नल के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की एफआईआर दर्ज की। लखनऊ के गोमती नगर निवासी दोस्त की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो में तैनात कर्नल नीरज गहलोत पुराने मित्र हैं। वह सीओडी ऑफिसर्स मेस में रहते हैं।
जानकारी के मुताबिक, कर्नल ने बचपन के दोस्त को उसकी रशियन मूल की पत्नी के साथ डिनर पर बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि कर्नल ने शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उनके पति को पिला दिया था, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गए। इसका फायदा उठाते हुए कर्नल ने दोस्त की पत्नी के साथ रेप किया। विरोध करने पर कर्नल ने महिला के साथ मारपीट की।
पीड़ित दंपती की तहरीर पर कैंट थाने में कर्नल के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कर्नल नीरज गहलोत के दोस्त लखनऊ के गोमती नगर में रहते हैं। कर्नल के दोस्त ने रशियन मूल की लड़की से शादी की थी। कर्नल नीरज गहलोत ने दोस्त और उसकी पत्नी को डिनर के लिए घर पर बुलाया था। दंपती बीते शनिवार को कानपुर आए थे। दिन में उन्होने मार्केट से खरीदारी की थी। इसके बाद देर शाम दंपती कर्नल के घर डिनर करने के लिए पहुंचे थे।
व्यक्ति का कहना है,''कर्नल ने उन्हें ड्रिंक दी। पीते ही वह बेहोश हो गए। इसके बाद नीरज उनकी पत्नी को घसीटते हुए बेडरूम ले गया। विरोध करने पर उसे इस कदर पीटा कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद दुष्कर्म किया। पीड़ित के मुताबिक कुछ देर बाद होश आया तो कर्नल के बेडरूम में जाकर देखा। वहां पर बेहोश पत्नी पड़ी थी और गहलोत भी मौजूद था। दोस्त के मुताबिक उसने कर्नल को पीछे से घसीटा और उसके थप्पड़ मारे जिसके बाद वह भाग निकला।
रविवार को कानपुर सिटी एसपी राजकुमार अग्रवाल ने कहा,''12 दिसंबर को, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि कर्नल नीरज गहलोत, जो कानपुर सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो में तैनात हैं, उन्होंने परिवार सहित अपने निवास पर रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया था। अपनी शिकायत में, व्यक्ति ने आरोप लगाया कि कर्नल गहलोत ने हमारी पत्नी के साथ तब बलात्कार किया, जब वह पेय में कुछ मिलाए जाने के कारण बेहोश हो गए। सिटी एसपी ने कहा,''कर्नल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई है|