प्रयागराज: बहरिया थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का हौसला बुलंद है| बीती रात स्थानीय थाना क्षेत्र के सातनपुर निवासी जगत बहादुर यादव के घर में लाखों की चोरी करके चोर चलता बने|
भुक्तभोगी ने बताया कि बीती रात घर के लोग खा पीकर सो गए इस बीच मौका पाकर छत के सहारे चोर अंदर घुस गए और चोरी करके चलते बने भोर में जब हमारी नींद खुली तो देखा कमरे मे रखा बक्से का ताला तुड पड़ा था और बक्से से कीमती गहने गायब था और सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे तो मैंने डायल 112 को फोन करके घटना के बारे में जानकारी दी|
जगत बहादुर यादव की लिखित तहरीर पर सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ घटना का निरीक्षण किया| जगत बहादुर यादव ने बताया कि एक हफ्ता पहले ही हमारी लड़की की सगाई थी उसी में मिला वीवो का नया मोबाइल ,सोने का दो तोले का हार, सोने का एक तोला की लॉकेट, सोने की अंगूठी, चांदी का पायल समेत लाखों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया|
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और चोरी का खुलासा जल्द से जल्द कर दिया जाएगा।