मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

प्रयागराज: मोदी सरकार के सात साल महंगाई बढ़ाने और विधायक खरीदने मे गुज़रा

प्रयागराज: भारतीय जनता पार्टी सरकार के सात साल जनता को लूटने मे ही गुज़र गए।अडानी को फायदा पहोँचाने के लिए खाद्य तेल को भी अंतरराष्ट्रीय दाम बढ़ने का हवाला देकर किसानो को फायदा पहोचाने वाला झूठ प्रसारि…

प्रयागराज: मोदी सरकार के सात साल महंगाई बढ़ाने और विधायक खरीदने मे गुज़रा
प्रयागराज: मोदी सरकार के सात साल महंगाई बढ़ाने और विधायक खरीदने मे गुज़रा | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: भारतीय जनता पार्टी सरकार के सात साल जनता को लूटने मे ही गुज़र गए।अडानी को फायदा पहोँचाने के लिए खाद्य तेल को भी अंतरराष्ट्रीय दाम बढ़ने का हवाला देकर किसानो को फायदा पहोचाने वाला झूठ प्रसारित किया जा रहा है। विनाश लीला विपरीत बुद्धी वाली कहावत वर्तमान की केन्द्र सरकार के उपर सही चरितार्थ होती है। उक्त बातें शाहिद प्रधान ने कही है



मोदी सरकार ने साम्प्रदायिकता को बढ़ावा दिया लेकिन एक भी विकासशील योजना पर अमल नहीं किया।महंगाई इस सरकार मे चरम पर रही।पेट्रोल डीज़ल,रसोई गैस,दाल सरसों का तेल,दूध व घी के आसमान छूते दाम ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी।इन सारी परेशानी को भोगते भोगते जनता अब त्रस्त हो गई है। 



शाहिद ने आरोप लगाया की भाजपा शासन के सात सालों मे मोदी एण्ड कम्पनी ने प्रत्येक राज्यों मे विधायकों की तोड़ भाँज मे अरबों रुपये खर्च कर दिए अगर यही पैसा जनता की भलाई की स्कीमों पर लगा होता तो आज जनता बेहाल ना होती।नोटबन्दी, दूकानो की तालाबन्दी,पकौड़ेबाज़ी, ताली थाली घन्टा घड़ियाल के अलावा इस सरकार की कोई उपलब्धी नहीं जिसे यह गिना सके।



लॉकडाऊन मे जिस प्रकार हिन्दूओं ने मुस्लमानों का और मुस्लिमों ने हिन्दूओं के साथ भारतीय परम्परा को जीवत रखते हुए दिल खोल कर लोगों की मदद की उससे भी इनकी क़ब्रिस्तान और शमशान वाली गंदी राजनीत का भी अन्त हो गया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।