मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में किया रोड शो, अनुग्रह नारायण सिंह के लिए मांगे वोट

प्रयागराज: Uttar Pradesh Elections 2022: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को संगमनगरी प्रयागराज पहुंचीं| । यहां कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Pr…

प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में किया रोड शो, अनुग्रह नारायण सिंह के लिए मांगे वोट
प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में किया रोड शो, अनुग्रह नारायण सिंह के लिए मांगे वोट | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: Uttar Pradesh Elections 2022: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को संगमनगरी प्रयागराज पहुंचीं| । यहां कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने प्रयागराज में रोड शो किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में शुक्रवार को प्रयागराज में रोड शो किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रयागराज शहर के तमाम इलाकों में जनसंपर्क किया। शहर के उत्तरी विधानसभा सीट पर प्रियंका गांधी ने प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में प्रचार किया।


प्रियंका गांधी ने यहां पर रोड शो किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। प्रियंका ने शहर के स्वराज भवन से लेकर नेतराम चौराहे तक रोड शो किया जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।



इंदिरा गांधी की जन्मस्थली स्वराज भवन से कटरा तक रोड शो किया

 यहां उन्होंने इंदिरा गांधी की जन्मस्थली स्वराज भवन से कटरा तक रोड शो किया। करीब 40 मिनट के रोड शो में उन्होंने कांग्रेस में जोश दिया। रोड शो पर गाड़ी के उपर बैठकर वह हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। रास्ते में कुछ बच्चों को दुलारा और उन्हें माला भी पहनाया। प्रियंका की गाड़ी के आगे ढोल नगाड़े के साथ कांग्रेसी थिरकते हुए और नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।




प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान किसी को फूल दिया तो किसी को ब्रेसलेट। उनके देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं अपने छतों पर मौजूद थीं और प्रियंका के रोड शो को अपने मोबाइल में कैद कर रही थीं। रोड शो में गाड़ी के उपर प्रियंका के साथ शहर उत्तरी के कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह भी मौजूद रहे। उनके रोड शो में महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य किशोर वाष्णेय, कैट बार के अध्यक्ष जितेंद्र नायक, NSUI के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य कांग्रेस मौजूद रहे।




कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभय अवस्थी ने बताया कि प्रियंका गांधी का चार्टेड विमान बम्हरौली हवाईअड्डे पर सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर पहुंचा और वहां से करीब 10 बजे स्वराज भवन पहुंचीं। उनका रोडशो लगभग साढ़े दस बजे स्वराज भवन से कटरा के लिए रवाना हुआ। 



कांग्रेस महासचिव एसयूवी की छत पर बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं। गांधी के बगल में शहर उत्तरी से प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह बैठे थे। रोड शो पूरे गाजे बाजे के साथ निकला और बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। 



इस दौरान लोग प्रियंका गांधी पर फूलों की वर्षा करते रहे। रोड शो के नेतराम चौराहे पर पहुंचने पर कांग्रेस नेता दूसरे वाहन पर बैठकर हवाईअड्डे के लिए रवाना हो गयीं। अवस्थी ने बताया कि चूंकि प्रियंका गांधी को अमेठी सहित तीन अन्य जगहों पर सभा को संबोधित करना था, इसलिए वह रोड शो पूरा नहीं कर सकीं। यह रोड शो लक्ष्मी टाकीज के पास संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।