मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Protest against AU Fee HIke आज फिर एक छात्र ने तेल छिड़क कर की आत्मदाह की कोशिश, LPG सिलेंडर लेकर VC कार्यालय की छत पर चढ़ा छात्र, कैंपस पुलिस छावनी में तब्दील

प्रयागराज: इलाहाबाद विवि (Allahabad University) में आज फिर कई छात्रों ने विवि शुल्क में वृद्धि के विरोध में आत्मदाह की कोशिश की| पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को सुलझाया गया। Allahabad University म…

Protest against AU Fee HIke आज फिर एक छात्र ने तेल छिड़क कर की आत्मदाह की कोशिश, LPG सिलेंडर लेकर VC कार्यालय की छत पर चढ़ा छात्र, कैंपस पुलिस छावनी में तब्दील
Protest against AU Fee HIke आज फिर एक छात्र ने तेल छिड़क कर की आत्मदाह की कोशिश, LPG सिलेंडर लेकर VC कार्यालय की छत पर चढ़ा छात्र, कैंपस पुलिस छावनी में तब्दील | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: इलाहाबाद विवि (Allahabad University)  में आज फिर कई छात्रों ने विवि शुल्क में वृद्धि के विरोध में आत्मदाह की कोशिश की| पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को सुलझाया गया। Allahabad University में छात्र फीस वृद्धि के विरोध में पिछले 15 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं| बीते 6 सितंबर से यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र मंगलवार को उग्र हो गए। एक छात्र कुलपति कार्यालय की छत पर चढ़ गया और आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहीं, एक छात्र ने मिट्टी का तेल पी लिया, उसे तत्काल अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजद है|



बीए मास मीडिया थर्ड ईयर का छात्र आयुष प्रियदर्शी वीसी कार्यालय के ऊपर तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। वह फीस वृद्धि के खिलाफ हाथों में पोस्टर लहराने लगा। उसके पास LPG गैस सिलेंडर और लाइटर भी मौजूद था। उसने ऊपर से ही आत्मदाह की चेतावनी दी। हालांकि, प्रशासन ने छात्र को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।



प्रयागराज सिटी के SP संतोष कुमार मीणा ने कहा,''एक छात्र ने ऊपर चढ़कर तेल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की। ऐसा करने का प्रयास और भी छात्रों ने किया| पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। तथ्य आधारित जांच की जा रही है। विश्वविद्यालय से भी बातचीत की जा रही है, दोनों पक्ष में आपसी संवाद से मामला सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं|



कल यानी सोमवार को प्रयागराज में छात्रों ने फीस वृद्धि के मुद्दे को लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। सोमवार को SP ने बताया, "शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू हुआ लेकिन थोड़ी देर बाद ये शांति भंग करने लगे। जानकारी मिली कि इनके द्वारा आत्मदाह किया जाएगा।"इस तरह का प्रयास भी किया गया जिसमें 1 व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं ली थी, छात्र विश्वविद्यालय का माहौल खराब कर रहे थे इसलिए ये कार्रवाई की गई|



फीस बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी दल योगी सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा,''इलाहाबाद विश्वविद्यालय की फीस 400% बढ़ा दी गई। छात्र हफ्तों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांग मानने की जगह उनपर मुकदमे लाद रही है। कभी पढ़ाई के लिए, कभी नौकरी के लिए- देश के युवा बार-बार सड़क पर उतरते हैं और भाजपा के पास उन्हें देने के लिए लाठियों के अलावा कुछ नहीं है।  प्रियंका गांधी ने कहा,'';पिछले आठ बरसों में भाजपा ने देश के युवाओं से सिर्फ छीना है।



इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा था, ''युवा विरोधी BJP सरकार: महंगी शिक्षा, भर्तियों में भ्रष्टाचार, खत्म करे रोजगार इलाहाबाद विवि में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को 400% ज्यादा फीस चुकानी पड़ेगी  उत्तराखंड में युवा भर्तियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं अगस्त महीने में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,'' देश की जनता से हर दिन भाजपा सरकार कुछ न कुछ छीन रही है। आम लोगों से पढ़ाई, कमाई, दवाई सबका अवसर छीना जा रहा है। जिस इलाहाबाद विश्वविद्यालय में गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चे भी आईएस-पीसीएस बनने का सपना देखते हैं और उसे साकार करते हैं, वहां 400% फीस वृद्धि कर दी गई है।  सड़क पर उतरे छात्रों की बात सुननी चाहिए और यह छात्र विरोधी फैसला वापस लिया जाना चाहिए।


.....भाजपा सरकार से नाउम्मीदगी का प्रतीक: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा,,;छात्रसंघ लोकतंत्र की प्राइमरी होते हैं।  इलाहाबाद विवि में छात्रसंघ बहाली की मांग हेतु 783 दिनों से क्रमिक अनशन व 400% फीस वृद्धि के विरोध में बैठे छात्र आमरण अनशन के समर्थन में विवि परिसर में निकाला गया ‘छात्र जन आक्रोश मार्च’ भाजपा सरकार से नाउम्मीदगी का प्रतीक है।


भार बन गयी भाजपा

सोमवार को 'अखिलेश यादव ने एक छात्र के फीस वृद्धि के विरोध में आत्मदाह की कोशिश का वीडियो ट्वीट कर लिखा,''जो सरकार छात्रों को आत्मदाह के मुहाने पर ले जाए… उससे युवाओं को नाउम्मीदगी और हताशा के सिवा कुछ नहीं मिलेगा। भार_बन_गयी_भाजपा



धरना-प्रदर्शन की अनुमति न देना भाजपा सरकार की तानाशाही...: मायावती

मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने ट्वीट कर कहा, विपक्षी पार्टियों को सरकार की जनविरोधी नीतियों व उसकी निरंकुशता तथा जुल्म-ज्यादती आदि को लेकर धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देना भाजपा सरकार की नई तानाशाही प्रवृति हो गई है। साथ ही, बात-बात पर मुकदमे व लोगों की गिरफ्तारी एवं विरोध को कुचलने की बनी सरकारी धारणा अति-घातक।


छात्रों की माँगों पर विचार करे सरकार

मायावती ने आगे कहा,''इसी क्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा फीस में एकमुश्त भारी वृद्धि करने के विरोध में छात्रों के आन्दोलन को जिस प्रकार कुचलने का प्रयास जारी है वह अनुचित व निन्दनीय। यूपी सरकार अपनी निरंकुशता को त्याग कर छात्रों की वाजिब माँगों पर सहानुभतिपूर्वक विचार करे, बीएसपी की माँग।



मायावती ने कहा,''महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, बदहाल सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था आदि के प्रति यूपी सरकार की लापरवाही के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन नहीं करने देने व उनपर दमन चक्र के पहले भाजपा जरूर सोचे कि विधानभवन के सामने बात-बात पर सड़क जाम करके आमजनजीवन ठप करने का उनका क्रूर इतिहास है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।