मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और एक गनर की गोली मारकर हत्या: अतीक अहमद के दो बेटों समेत एक दर्जन हिरासत में, पूछताछ जारी

प्रयागराज: प्रयागराज (Prayagraj) के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल (Raju Pal) और उसके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद की शुक्रवार शाम (24 फरवरी, 2023 को) सुलेमसराय में गोली मारकर हत्या…

बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और एक गनर की गोली मारकर हत्या: अतीक अहमद के दो बेटों समेत एक दर्जन हिरासत में, पूछताछ जारी
बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और एक गनर की गोली मारकर हत्या: अतीक अहमद के दो बेटों समेत एक दर्जन हिरासत में, पूछताछ जारी | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: प्रयागराज (Prayagraj) के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल (Raju Pal) और उसके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद की शुक्रवार शाम (24 फरवरी, 2023 को) सुलेमसराय में गोली मारकर हत्या कर दी गई| जनवरी 2005 में प्रयागराज में तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह व उनके  भाई उमेश पाल को हमलावरों ने उनके घर में घुसते समय गोली मार दी। इस हमले में उमेश पाल के अलावा उनके दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए| जिसमें से उमेश पाल और एक पुलिसकर्मी संदीप निषाद की मौत हो गई | एक अभी भी घायल है| बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद है जो गुजरात की एक जेल में निरुद्ध है|



उमेश पाल और पुलिसकर्मी की हत्या में पुलिस ने अतीक़ अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन से भी इस मामले में पूछताछ की है|इसके साथ ही पुलिस अतीक के दो बेटों समेत एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना में पूर्वांचल के शूटर्स के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है|



प्रयागराज पुलिस ने  बताया कि ,'उमेश पाल हत्या मामले में पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद के दो बेटे समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। उमेश पाल की सुरक्षा में लगे एक पुलिसकर्मी की भी मृत्यु हो गई और एक अभी भी घायल है|



 प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने  बताया कि ,''शुक्रवार शाम 5:30 बजे के करीब हमें सूचना मिली थी कि सुलेमसराय में उमेश पाल पर उनके घर के बाहर हमला हुआ है, वो कुछ मामलों की पैरवी कर रहे थे। उनकी सुरक्षा के लिए 2 गनर दिए गए थे| इस हमले में उमेश पाल और एक पुलिसकर्मी की मृत्यु हो गई है और एक की हालत गंभीर है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच के लिए 8-10 टीमें लगा दी गई हैं। CCTV फूटेज के आधार पर भी जांच कर रहे हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।