मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वार - पलटवार: प्रयागराज शूटआउट पर अखिलेश बोले- सरकार पूरी तरह फेल, आम जनता भयभीत; योगी ने कहा-सपा ने अतीक अहमद को सांसद बनाया था, हम इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे

लखनऊ: प्रयागराज की घटना पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है| अखिलेश यादव ने कहा कि,“ उत्तर प्रदेश में इस तरह फायरिंग और बमबाजी... दिखाता है कि यह सरकार पू…

वार - पलटवार: प्रयागराज शूटआउट पर अखिलेश बोले- सरकार पूरी तरह फेल, आम जनता भयभीत; योगी ने कहा-सपा ने अतीक अहमद को सांसद बनाया था, हम इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे
वार - पलटवार: प्रयागराज शूटआउट पर अखिलेश बोले- सरकार पूरी तरह फेल, आम जनता भयभीत; योगी ने कहा-सपा ने अतीक अहमद को सांसद बनाया था, हम इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: प्रयागराज की घटना पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है| अखिलेश यादव ने कहा कि,“ उत्तर प्रदेश में इस तरह फायरिंग और बमबाजी... दिखाता है कि यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा,''योगी सरकार के तहत ऐसी सुरक्षा व क़ानून-व्यवस्था में आम जनता भयभीत है। वहीँ सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पलटवार किया| विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,“प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। माफिया कोई भी हो...सरकार उन्हें मिट्टी में मिलाने का काम करेगी| माफियाओं की कमर तोड़ने का कार्य हमारी सरकार ने किया है। माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे|



बता दें कि प्रयागराज में जनवरी 2005 में तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल (Raju Pal) और उसके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद की शुक्रवार शाम (24 फरवरी, 2023 को) सुलेमसराय में गोली मारकर हत्या कर दी गई| राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह व उनके भाई उमेश पाल और 2 सुरक्षाकर्मियों को हमलावरों ने उनके घर में घुसते समय गोली मार दी थी। इस हमले में उमेश पाल और एक पुलिसकर्मी की मृत्यु हो गई और एक अभी भी घायल है| राजू पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद है, जो गुजरात की एक जेल में निरुद्ध है|



प्रयागराज हत्याकांड पर अखिलेश यादव ने कहा कि,“ उत्तर प्रदेश में इस तरह से गोली चलना, बम चलना और गैंगवार की तरह दिखना, ये सरकार पूरी तरह से विफल हुई है। ये रामराज्य है जहां खुलेआम बंदुकें चल रही हैं? पुलिस पूरी तरह से विफल है और इसकी जिम्मेदार भाजपा है| उन्होंने कहा कि,“ ये है उप्र में एनकाउंटर सरकार की झूठी छवि का सच्चा एनकाउंटर, जहां इलाहाबाद में सरेआम एक हत्याकांड के गवाह सहित दो पुलिसकर्मियों को बम-गोली से भून दिया गया।  उप्र की भाजपा सरकार के तहत ऐसी सुरक्षा व क़ानून-व्यवस्था में आम जनता भयभीत है।



प्रयागराज हत्याकांड पर विधानसभा में CM योगी ने समाजवादी पार्टी पर पटलवार करते हुए कहा कि,“ ये जो अपराधी और माफिया हैं आखिर ये पाले किसके द्वारा गए हैं? क्या ये स?? नहीं है कि जिसके खिलाफ FIR दर्ज है उन्हें सपा ने सांसद बनाया था? आप अपराधी को पालेंगे और उसके बाद आप तमाशा बनाते हैं। हम इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे|



विधानसभा में CM योगी ने कहा कि,“प्रयागराज में कल हुई घटना दु:खद है। सरकार ने उसका संज्ञान लिया है। मैं पूरे हाउस को इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अब तक जो कार्यवाही हुई है, उसके परिणाम बहुत शीघ्र सामने आएंगे| उन्होंने कहा कि,“प्रयागराज की घटना के लिए जो भी दोषी होगा, वह बख्शा नहीं जाएगा| माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे| योगी ने कहा कि, आधी आबादी के सम्मान की उम्मीद 'उनसे' नहीं हो सकती। 'उनके' शासनकाल में गेस्ट हाउस की घटना हुई थी। 'उनकी' ओर से ही 'लड़के हैं, गलती कर देते हैं' ऐसे बयान आए|



CM योगी ने कहा कि,“जिस प्रकार से कुछ लोगों ने रामचरित मानस को फाड़ने का प्रयास किया अगर ये  किसी और धर्म के साथ हुआ होता तो क्या स्थिति होती? इसका मतलब जिसकी मर्जी आए वो हिंदुओं का अपमान कर लें? आप क्या पूरे समाज को अपमानित करना चाहते हैं?|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।